रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के दो शिक्षकों को देश के सर्वोच्च शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा, वहीं प्रदेशभर से 64 शिक्षकों को राज्यपाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए जिन शिक्षकों का चयन हुआ है, उनमें कोरबा जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा के संतोष कुमार चौरसिया और दुर्ग जिले के शासकीय माध्यमिक शाला, हनोदा की डॉ. प्रज्ञा सिंह शामिल हैं। दोनों शिक्षक अपनी नवाचारी और प्रभावशाली शिक्षण कार्यशैली के लिए 5 सितंबर 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों सम्मानित होंगे।

राष्ट्रपति पुरस्कार में शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, ₹50,000 की नकद राशि और रजत पदक प्रदान किया जाएगा।

इसी क्रम में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए राज्यपाल शिक्षक सम्मान के लिए प्रदेश भर से 64 उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन किया गया है। इन शिक्षकों को राज्यपाल द्वारा आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। चयनित शिक्षकों में प्राचार्य, प्रधान पाठक, व्याख्याता, सहायक शिक्षक सहित विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं।

जिन शिक्षकों का चयन राज्यपाल शिक्षक सम्मान के लिए हुआ है, वे इस प्रकार हैं:

रायपुर: गोपाल राम यादव (प्रधान पाठक), कामिनी साहू (सहायक शिक्षक एल.बी.)
धमतरी: किरण साहू (प्रधान पाठक), प्रीति शांडिल्य (सहायक शिक्षक एल.बी.)
सारंगढ़-बिलाईगढ़: प्रियंका गोस्वामी (प्रधान पाठक), समय लाल काठे (व्याख्याता एल.बी.)
राजनांदगांव: डॉ. शोभा श्रीवास्तव (प्राचार्य), मुन्हेलाल लिल्हारे (प्रधान पाठक)
दंतेवाड़ा: सुमन जार्ज (प्रधान अध्यापक), सुनीता अजीत (सहायक शिक्षक एल.बी.)
कबीरधाम: रमेश कुमार चंद्रवंशी (व्याख्याता), कामिनी जोशी (व्याख्याता)
सरगुजा: बंदना महथा (शिक्षक), अनिता मंदिलवार (व्याख्याता)
नारायणपुर: उमेश कुमार सलाम (शिक्षक एल.बी.), सविता यादव (प्रधान अध्यापक)
जशपुर: सरिता नायक, प्रवीण कुमार पाठक (दोनों प्रधान पाठक)
कोरिया: अमित लाल गुप्ता (व्याख्याता/प्रभारी प्राचार्य), विवेक सिद्धकी (जेल शिक्षक)
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: राजेश कुमार द्विवेदी (व्याख्याता एल.बी.), मीना जायसवाल (प्रधान पाठक)
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: किशोर कुमार शर्मा (प्रधान अध्यापक), राजेश कुमार प्रजापति (सहायक शिक्षक एल.बी.)
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: संध्या साहू (प्रधान पाठक), संजय देवांगन (व्याख्याता एल.बी.)
बलरामपुर-रामानुजगंज: चन्द्रमुखी मेहता (शिक्षक एल.बी.)
दुर्ग: नरोत्तम कुमार साहू, खेमलता गोस्वामी (दोनों शिक्षक एल.बी.)
कोरबा: मधुलिका (शिक्षक एल.बी.), प्रिया दुबे (प्रधान पाठक)
सूरजपुर: रंजय कुमार सिंह (प्रधान पाठक), प्रदीप कुमार जायसवाल (व्याख्याता एल.बी.)
बलौदाबाजार-भाटापारा: मोहन लाल वर्मा (शिक्षक एल.बी.), जगदीश साहू (व्याख्याता एल.बी.)
मुंगेली: दुर्गा तिवारी (व्याख्याता एल.बी.), सुधारानी शर्मा (सहायक शिक्षक एल.बी.)
कोण्डागांव: मनोज कुमार डड़सेना (प्रभारी प्राचार्य), शिवचरण साहू (शिक्षक एल.बी.)
रायगढ़: टिकेश्वर प्रसाद पटेल (सहायक शिक्षक एल.बी.), नंद किशोर सतपथी (प्रधान पाठक)
सुकमा: अंजु बारसे (सहायक शिक्षक), गंगाधर राना (शिक्षक एल.बी.)
गरियाबंद: खोमन लाल सिन्हा (सहायक शिक्षक एल.बी.), दिप्ती मिश्रा (शिक्षक एल.बी.)
सक्ती: संजीव कुमार चंद्रवंशी (शिक्षक एल.बी.), नीरा साहू (सहायक शिक्षक एल.बी.)
बालोद: नरोत्तम कुमार यदु (व्याख्याता एल.बी.), एनुका सार्वा (सहायक शिक्षक एल.बी.)
जांजगीर-चांपा: अमृत लाल साहू (व्याख्याता), प्रतीक्षा सिंह (व्याख्याता एल.बी.)
बेमेतरा: सुनीता राजपूत, केवरा सेन (दोनों शिक्षक एल.बी.)
महासमुंद: जगदीश सिन्हा, डॉ. ज्योति किरण चंद्राकर (दोनों व्याख्याता एल.बी.)
बिलासपुर: शांति सोनी (व्याख्याता एल.बी.), शिव कुमार छत्रवाणी (प्रधान पाठक)
बस्तर: सईदा खान (व्याख्याता), देवश्री गोयल (व्याख्याता/प्रधान अध्यापक)
उत्तर बस्तर कांकेर: कुसुम जैन (व्याख्याता)
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: आरती तिवारी (प्राचार्य), साबरा निशा (प्रधान पाठक एल.बी.)
बीजापुर: जगदीश तोरेंम (प्रधान पाठक), अरुण कुमार सिंह (व्याख्याता एल.बी.)

शिक्षक दिवस के इस विशेष अवसर पर प्रदेश के शिक्षकों को राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सम्मान मिलना न केवल उनके समर्पण का प्रतीक है, बल्कि यह शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार और नवाचार को भी प्रोत्साहित करता है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version