राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारी
जशपुरनगर: क्षत्रिय करणी सेना परिवार ने जशपुर जिले में संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपनी जिला एवं युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के निर्देश और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में सत्येंद्र सिंह को जशपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में ‘पति/परिजन संस्कृति’ पर लगाम, सरकार ने प्रतिनिधि बनाने पर लगाई रोक
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में संगठन को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत करने और युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि इस नई कार्यकारिणी से जिले में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
नवनिर्मित कार्यकारिणी की सूची
जिला कार्यकारिणी (मुख्य प्रकोष्ठ)
- जिलाध्यक्ष: सत्येंद्र सिंह
- जिला उपाध्यक्ष: विपिन सिंह, रेवत नायडू, लखन लाल सिंह, सूरज सिंह
- जिला महामंत्री: राजकुमार सिंह, अभय सिंह
- जिला प्रवक्ता: परमहंस सिंह अग्रज
- जिला वरिष्ठ सचिव: पवन सिंह
- जिला सचिव: हीरा सिंह, पन्नालाल सिंह
- जिला सह सचिव: संदीप सिंह, रामानंद सिंह
हाथियों का तांडव: बगीचा क्षेत्र में बुजुर्ग को कुचला, मकान ढहाया और फसलों को पहुंचाया नुकसान; ग्रामीणों में फैली दहशत
युवा प्रकोष्ठ एवं ब्लॉक कार्यकारिणी
- जिला अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ): अभिषेक सिंह
- जिला उपाध्यक्ष: संकेत सिंह
- जिला महामंत्री: आशुतोष सिंह
- जिला सचिव: प्रशिक्षित नाथ शाहदेव
- जिला मीडिया प्रभारी: दीपेश सिंह
- ब्लॉक अध्यक्ष (जशपुर): पुनीत प्रताप सिंह
- ब्लॉक उपाध्यक्ष (जशपुर): हेमंत सिंह
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जशपुर जिला मुख्यालय में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे ध्वजारोहण
मार्गदर्शक एवं प्रादेशिक नेतृत्व
- डॉ. राज शेखावत — राष्ट्रीय अध्यक्ष
- वीरेंद्र सिंह तोमर — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष (छत्तीसगढ़)
- प्रवीण सिंह — प्रदेश सह सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी
- ऋषभ सिंह ठाकुर — प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़)
- अमितेश प्रताप सिंह — प्रदेश मंत्री एवं संभाग प्रभारी (छत्तीसगढ़)
- अविनाश कुमार सिंह — प्रदेश सचिव (छत्तीसगढ़)
छत्तीसगढ़ में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी भर्ती के लिए नए नियम जारी
संगठन की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने, नए सदस्यों को जोड़ने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

