विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (CCOST) एवं छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर (RSC), रायपुर द्वारा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC), क्षेत्रीय रिमोट सेंसिंग केन्द्र, नागपुर तथा शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन, जशपुर के सहयोग से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस-2026 के अवसर पर Outreach Programme के अंतर्गत दिनांक 07 अगस्त 2026 को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जशपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर, शा महारानी लक्ष्मी बाई उ मा वि जशपुर , जशपुरांचल अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, शांति भवन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया, शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोड़काचौरा तथा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों के लगभग 240 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC), क्षेत्रीय रिमोट सेंसिंग केन्द्र, नागपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम, चंद्रयान मिशन, आदित्य-L1, गगनयान मिशन, उपग्रह प्रौद्योगिकी, रिमोट सेंसिंग तथा अंतरिक्ष विज्ञान में भविष्य की संभावनाओं पर लोकप्रिय वैज्ञानिक व्याख्यान प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को जिज्ञासु एवं नवाचारी बनने, वैज्ञानिक सोच विकसित करने तथा भविष्य में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वैज्ञानिकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद कर अपने प्रश्न पूछने एवं अंतरिक्ष विज्ञान के विविध आयामों को समझने का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम स्थल पर आयोजित स्पेस एग्जीबिशन (Space Exhibition) में भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम, उपग्रह प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष अभियानों तथा ISRO की प्रमुख उपलब्धियों से संबंधित मॉडल एवं प्रदर्शनों का अवलोकन कराया गया।


इस अवसर पर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस-2026 की थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं अंतरिक्ष विज्ञान आधारित क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम, अंतरिक्ष विज्ञान तथा ISRO की उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक एवं सृजनात्मक पोस्टर तैयार किए, जबकि क्विज़ प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के अंतरिक्ष विज्ञान संबंधी ज्ञान, वैज्ञानिक समझ एवं तार्किक क्षमता का मूल्यांकन किया गया।
प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन उपरांत पोस्टर प्रतियोगिता एवं क्विज़ प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को निम्नानुसार सम्मानित किया गया—
पोस्टर प्रतियोगिता में
प्रथम पुरस्कार राकेश महतो कक्षा 11 वीं संत जेवियर शांति भवन जशपुर, द्वितीय पुरस्कार शिवम सोनी कक्षा 11 वीं सेजेस_जशपुर और तृतीय पुरस्कार प्रियांश साव सेजेस_जशपुर ने प्राप्त किया ।
क्विज़ प्रतियोगिता में
प्रथम पुरस्कार मुश्कान नायक 11 वीं महारानी लक्ष्मी बाई कन्या जशपुर ,द्वितीय पुरस्कार नितेश यादव 12 वी मॉडल उ मा वि जशपुर और तृतीय पुरस्कार हर्षिता सिंह 12 वी जशपुरंचल अंग्रेजी माध्यम जशपुर ने प्राप्त किया ।
विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं रचनात्मकता की सराहना की गई।
विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं रचनात्मकता की सराहना की गई।
कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा स्पेस एग्जीबिशन का अवलोकन किया गया तथा विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु आयोजित इस पहल की सराहना की गई।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि विकसित करना, वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की उपलब्धियों एवं इस क्षेत्र में उपलब्ध करियर के अवसरों से परिचित कराना है।
कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (CCOST), छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर, रायपुर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC), क्षेत्रीय रिमोट सेंसिंग केन्द्र, नागपुर, शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन, जशपुर, विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version