ओडिशा से यूपी तक फैले 4.5 करोड़ के गांजा साम्राज्य की कमर टूटी: मास्टरमाइंड के बाद अब मुख्य सप्लायर भी महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में!

*उमेश कुमार प्रजापति सरगुजा* बीजापुर, 30 जून। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), बीजापुर द्वारा एक माह तक चलाए गए “खेत बचाओ अभियान” का मंगलवार को सावनार ग्राम में सफल समापन हुआ। समापन समारोह में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेते हुए जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने तथा कृषि भूमि, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लिया।

रवि भगत ने छोड़ी भाजपा: युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

यह अभियान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल एवं निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस.एस. टुटेजा के निर्देशानुसार तथा कृषि विज्ञान केंद्र, बीजापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री अरुण सकनी के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

शासकीय योजना का लालच देकर 138 महिलाओं से करोड़ों की ठगी करने वाले दो बैंक बीसी गिरफ्तार

केंद्र सरकार के निर्देशानुसार देशभर में 1 जून से 30 जून 2026 तक संचालित इस विशेष अभियान के माध्यम से किसानों को रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही भविष्य की पीढ़ियों के लिए उपजाऊ कृषि भूमि, स्वच्छ पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया गया।

छत्तीसगढ़ के व्यापारियों के लिए बड़ी राहत: 43 प्रकार के व्यवसायों के लिए अब ट्रेड लाइसेंस की अनिवार्यता खत्म

जिले के सभी चारों विकासखंडों में अभियान का व्यापक प्रभाव देखने को मिला। अभियान के दौरान उसूर विकासखंड के 84 ग्राम, भोपालपटनम के 80 ग्राम, भैरमगढ़ के 111 ग्राम तथा बीजापुर विकासखंड के 100 ग्रामों में विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे अभियान में जिले के 5 हजार से अधिक किसानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Alia Bhatt और Sharvari की ‘Alpha’ को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, CBFC ने मामूली बदलाव के साथ दी मंजूरी

अभियान के सफल संचालन के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, बीजापुर द्वारा चार टीमों का गठन किया गया था। सभी टीमें प्रतिदिन अलग-अलग विकासखंडों में पहुंचकर किसानों से संवाद, तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती रहीं।

अधिकारियों ने बताया कि किसानों में प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति बढ़ती जागरूकता भविष्य में जिले की कृषि को अधिक टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
समापन अवसर पर किसानों ने रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम करते हुए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा टिकाऊ कृषि प्रणाली को अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

बदलते मौसम के बीच दामिनी और मेघदूत एप बचाएंगे जान; किसी भी खतरे में तुरंत डायल करें 1070 और 112

कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में भी किसानों को वैज्ञानिक तकनीकों, प्राकृतिक खेती एवं जैविक कृषि के संबंध में लगातार प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version