बोलेरो के गुप्त चेंबर से निकला 9 लाख का गांजा, होली के पहले जशपुर पुलिस की बड़ी कारवाई
जशपुर। आगामी होली त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जशपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर जिला मुख्यालय के 12 वार्डों में एक साथ दबिश देकर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।
भोर 4 बजे 60 जवानों ने दी दबिश
पुलिस की यह कार्रवाई रविवार तड़के 4:00 बजे शुरू हुई। एसडीओपी चंद्रशेखर परमा के नेतृत्व में सिटी कोतवाली प्रभारी मोरध्वज देशमुख और 60 से अधिक पुलिस अधिकारियों व जवानों की टीम ने डीपा टोली, बरटोली, तेली टोली और बस स्टैंड के पीछे स्थित मोहल्लों में एक साथ छापेमारी की। इस अचानक हुई कार्रवाई से शराब कोचियों में हड़कंप मच गया।
भारी मात्रा में शराब और महुआ पास जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 50 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब जब्त की है। साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार किया गया लगभग 5000 किलो महुआ पास (लाहन) बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। नष्ट किए गए महुआ पास की अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शराब बनाने के बर्तन भी जब्त किए हैं।
‘ग्रीन गोल्ड’ का कारोबार! ओडिशा से उत्तर भारत तक फैला 800 करोड़ का ‘गांजा कॉरिडोर’
महिला सहित 8 आरोपी गिरफ्तार
सिटी कोतवाली क्षेत्र से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें शंभू राम, बिरजू नायक, अजीत नायक, राहुल नायक, बबीता बाई, लवनती बाई और दिलधर राम शामिल हैं। इनमें से आरोपी लवनती बाई को पुलिस ने आदतन अपराधी बताया है। वहीं, थाना आस्ता क्षेत्र के बाजारपारा से गुरप्रीत साय नामक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 20 लीटर महुआ शराब के साथ अंग्रेजी शराब और बियर की बोतलें बरामद हुई हैं।
ट्रैफिक नियमों को लेकर भी सख्ती
शराब के साथ-साथ जशपुर पुलिस यातायात व्यवस्था पर भी सख्त नजर रख रही है। पिछले दो दिनों में तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वाले 500 चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह ने आम जनता से अपील की है कि होली का त्यौहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नशे की हालत में वाहन चलाने, अवैध शराब की बिक्री करने या त्यौहार के दौरान हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी।
मार्च 2026: आस्था और उल्लास का महीना, होली से लेकर चैत्र नवरात्रि तक त्योहारों की धूम


