जशपुर। तपकरा थाना क्षेत्र के साजबहार गांव में एक महिला और उसके दो बच्चों की हत्या कर शव नदी के किनारे दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बड़ी सतर्कता से जांच करते हुए मुख्य आरोपी प्रमोद गिद्धी (36 वर्ष) को रांची से गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने प्रेम संबंध और चरित्र को लेकर शक के चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

ऐसे हुआ खुलासा

23 जून को पुलिस को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति नशे में यह कह रहा था कि उसने तीन लोगों की हत्या कर नदी किनारे दफना दिया है। पुलिस टीम तुरंत साजबहार (उतियाल नदी) पहुंची। करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद एक 6 साल के लड़के,एक 14 साल की लड़की ,और थोड़ी दूर 36 साल की महिला का शव बरामद किया गया।गांव वालों ने महिला की पहचान सुभद्रा ठाकुर के रूप में की, जो आरोपी प्रमोद गिद्धी की प्रेमिका थी।

जांच में पता चला कि सुभद्रा और प्रमोद के बीच संबंध थे, लेकिन प्रमोद उस पर शक करता था। हत्या के बाद प्रमोद फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में 5 टीमें बनाई, जो अलग-अलग ठिकानों पर लगातार दबिश देती रहीं।

प्रमोद पहले रांची में काम कर चुका था, इस आधार पर एक टीम वहां भेजी गई।टेक्निकल सर्विलांस के जरिए उसका पता लगाया गया और रांची में ही उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद रास्ते में प्रमोद ने बताया कि उसने 8 घंटे पहले जहर खा लिया है।पुलिस ने तुरंत उसे जशपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज हुआ और अब वह खतरे से बाहर है।

प्रमोद ने पुलिस को बताया कि उसने पहले बेल्ट से गला घोंटकर सुभद्रा की हत्या की,फिर दोनों बच्चों की भी गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने हत्या की वजह प्रेम में असफलता और चरित्र पर शक को बताया।

इस पूरे ऑपरेशन में DSP भावेश समरथ,निरीक्षक संदीप कौशिक,उप निरीक्षक नसरुद्दीन अंसारी,,स.उ.नि. हरिशंकर राम,HC मिराज किस्पोट्टा और अन्य टीमों की सराहनीय भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि यह बहुत चुनौतीपूर्ण केस था, लेकिन टीम की मेहनत से आरोपी को पकड़ लिया गया है। सभी टीमों को नगद इनाम देने की घोषणा की गई है।प्रमोद गिद्धी के खिलाफ BNS की धारा 103(1), 238 के तहत मामला दर्ज किया गया है।अब पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version