25 जुलाई से शुरू हो रहा है चतुर्मास: 21 नवंबर तक मांगलिक कार्यों पर रहेगा विराम

*जशपुरनगर, 22 जुलाई 2026/* मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

विभागीय वेबसाइट `https://eklavya.cg.nic.in/` पर परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात चयनित छात्र-छात्राओं की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि जारी की गई है।

पिता के हाथ में ऑटो की स्टेयरिंग, बेटे की कलम ने छुआ आसमान: मो. जीशान ने राष्ट्रीय पटल पर चमकाया जशपुर जिले के साथ लोधमा स्कूल का नाम!

जिला प्रशासन के अनुसार काउंसलिंग `22 जुलाई 2026 से 05अगस्त 2026` तक प्रयास आवासीय विद्यालय डौडकाचौरा, जशपुर नगर में आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग का समय `प्रातः 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक` निर्धारित किया गया है।

विभाग ने बताया कि काउंसलिंग में उपस्थित होने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा 8वीं की 60 प्रतिशत् अंक वाली अंकसूची, प्रधानपाठक का सत्यापन प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा। विशेष श्रेणी के अभ्यर्थियों को दिव्यांगता, अनाथ, शहीद के आश्रित होने संबंधी प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करने होंगे।

छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम: परिसरों में आवारा कुत्तों के प्रबंधन हेतु एसओपी और ऑनलाइन रिपोर्टिंग अनिवार्य

चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश के 03 दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

अधिकारियों ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग में उपस्थित होने की अपील की है।

अटैचमेंट पर एक्शन: जिले के 92 शिक्षकों का संलग्नीकरण खत्म, अब मूल स्कूलों में देनी होगी सेवा

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version