खत्म हुई स्कॉलरशिप की ‘बंदिशें’: अब श्रमिक परिवारों के होनहारों को मिलेगा दोहरा आर्थिक लाभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तहत 25 फरवरी, बुधवार को सदन की कार्यवाही काफी गहमागहमी भरी रहने की उम्मीद है। सुबह 11:00 बजे सदन की बैठक शुरू होते ही सबसे पहले प्रश्नकाल के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों पर मंत्रियों से सीधे सवाल किए जाएंगे।

रायपुर में सड़क हादसों ने ली 6,898 जानें

इसके तुरंत बाद विधायी कार्यों के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विद्युत अधिनियम से जुड़ी महत्वपूर्ण अधिसूचनाएं पटल पर रखेंगे। साथ ही, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन की वार्षिक रिपोर्ट और मंत्री केदार कश्यप परिवहन व सहकारिता विभाग के अंकेक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी आयुष एवं स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट सदन के सामने रखेंगे।

जशपुर की अमराइयों में महकी बौरों की खुशबू: 5410 हेक्टेयर में ‘मैंगो हब’ बनने की ओर जिला

​सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के जरिए विपक्षी और सत्ता पक्ष के सदस्य सरकार को महत्वपूर्ण विषयों पर घेरेंगे। विधायक अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक प्रदेश में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाते हुए गृह मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे, जबकि विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह जांजगीर-चांपा जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यों में हो रही अनियमितताओं पर स्वास्थ्य मंत्री से जवाब मांगेंगे।

कैसे AI बना रहा है भारत के गाँवों को ‘स्मार्ट’ और आत्मनिर्भर

​क्षेत्रीय विकास की कड़ियों में पण्डरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा अपने क्षेत्र में स्कूलों के उन्नयन, नए भवनों के निर्माण और सड़क डामरीकरण जैसी 10 प्रमुख मांगों को याचिकाओं के माध्यम से सदन के पटल पर रखेंगी। इसी तरह, राजिम विधायक श्री रोहित साहू गरियाबंद में कन्या छात्रावास व महिला थाना खोलने और राजिम अस्पताल को अपग्रेड करने की मांग करेंगे।

“चैत्र नवरात्रि 2026: जानें कब से शुरू हो रहा है शक्ति की भक्ति का महापर्व? जानें कलश स्थापना मुहूर्त और शुभ योग

दिन की सबसे महत्वपूर्ण चर्चा राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर होगी, जिसे विधायक धर्मजीत सिंह ने प्रस्तुत किया है। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सरकार की नीतियों और भविष्य की योजनाओं पर तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version