इन सर्विस डॉक्टरों को बड़ी सौगात अब पीजी के लिए मिलेगा तीन साल का अध्ययन अवकाश टैग्स

रायपुर | 07 अप्रैल 2026
छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत अप्रैल 2026 के लिए केरोसिन का जिलावार आबंटन कर दिया है। केंद्र सरकार से प्रथम तिमाही हेतु प्राप्त कोटे में से कुल 528 किलोलीटर केरोसिन प्रदेश के राशनकार्डधारियों के लिए जारी किया गया है। यह वितरण उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से संपन्न होगा, जिससे अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

नियमों के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में निवास करने वाले राशनकार्डधारियों को प्रति कार्ड अधिकतम 1 लीटर केरोसिन प्रदान किया जाएगा, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह सीमा प्रति कार्ड अधिकतम 2 लीटर निर्धारित की गई है। वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें ताकि हितग्राहियों को उनकी पात्रता की सटीक जानकारी मिल सके।

छत्तीसगढ़: RTE के तहत प्रवेश में आनाकानी करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, मान्यता होगी रद्द

आबंटन के आंकड़ों पर गौर करें तो बिलासपुर जिले को सर्वाधिक 36 किलोलीटर केरोसिन प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त बस्तर, कांकेर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, दुर्ग, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, रायपुर और जशपुर जिलों को 24-24 किलोलीटर का कोटा दिया गया है, जबकि राज्य के शेष जिलों को 12-12 किलोलीटर केरोसिन आबंटित किया गया है।

हाईकोर्ट सख्त: छत्तीसगढ़ के 5,000 स्कूलों में गर्ल्स टॉयलेट नहीं, शिक्षा सचिव से मांगी रिपोर्ट

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अप्रैल माह के इस कोटे का उठाव 30 अप्रैल 2026 तक करना अनिवार्य होगा। जिन दुकानों में मांग कम पाई जाएगी, वहां के अतिरिक्त स्टॉक को मांग वाले क्षेत्रों में पुनः आबंटित किया जाएगा ताकि आपूर्ति का संतुलन बना रहे। साथ ही ऑयल कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लैप्स कोटे की जानकारी समय रहते विभाग को उपलब्ध कराएं।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version