*28 वर्षो से निष्ठावान सेवा का सम्मान:-* मातृत्व संगठन का सच्चा और समर्पित सिपाही है गोपी वर्मा- शिक्षाकर्मियों के संविलियन 2018 में सरकार और शिक्षाकर्मियों के बीच सेतु का काम करके प्रदेश में पहचान बनाया।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई राजनांदगांव की आवश्यक बैठक जिला मुख्यालय राजनांदगांव में आज दिनांक 12/09/2026 को दिन-शनिवार को दोपहर 2 बजे रखी गई थी। उक्त बैठक में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री श्री बाबू लाल लाडे, प्रदेश सह सचिव श्री राकेश तिवारी व जिला संयोजक श्री शरद शुक्ला की उपस्थिति में जिला संगठन का सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष का निर्वाचन किया गया है।
जिला संघ पुनर्गठन व पदाधिकारियों की नियुक्ति जिलाध्यक्ष के विशेषाधिकार से किया जाएगा। आज की बैठक में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के सर्व ब्लाक अध्यक्ष श्री गिरीश हिरवानी डोंगरगांव, श्री संतोष धुर्वे डोंगरगढ़, श्री सोहन वर्मा राजनांदगांव, श्री योगेन्द्र वर्मा छुरिया व जिला के सभी पदाधिकारी की उपस्थिति में यह निर्वाचन बैठक सम्पन्न हुआ। सभी ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को हार माला बुके देकर शुभकामनाएं दिए।
*आज की बैठक में जिला के शिक्षक एल. बी. संवर्गों के हित मे कई अहम और महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्ताव किया गया। जो कि निम्नानुसार है:-*
(1) *प्रशासनिक उपेक्षा पर नाराजगी:-* स्थानीय समस्याओं को लेकर जिला संघ के द्वारा पूर्व में जिला शिक्षा अधिकारियों को बार बार अवगत कराया गया है। परंतु आज तक गंभीर मुद्दों पर निर्णय व आदेश जारी नही होने के कारण जिले के शिक्षको में आक्रोश है।
(2) *विकासखंड स्तर पर ज्ञापन:-* स्थानीय समस्याओं को लेकर आज के बैठक में चारों विकासखंड संगठन के नेतृत्व में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के तरफ पुनः ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा।
(3) *उग्र आंदोलन का निर्णय व चेतावनी:-* उक्त ज्ञापन के बाद यदि सभी बिंदुओं पर शिक्षक एल. बी. संवर्गों की समस्याओं का निदान नही होने पर ब्लॉक मुख्यालय में धरना रैली व कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की अधिकारियों को होगी।
आज के बैठक में उक्त बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किया गया।
*जिला पुनर्गठन बैठक में प्रमुख रूप से जिलाउपाध्यक्ष श्री चंद्रिका यादव, श्री बृजेश वर्मा, जिला सचिव जीवन वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष हंस मेश्राम, मनोज कुमार वर्मा जिला प्रवक्ता, जिला महामंत्री संदीप साहू, जिला महासचिव रतिराम कन्नौजे, जिला पदाधिकारी महेश उइके, सुकालू राम वर्मा, राजू कौशिक ब्लॉक सचिव डोंगरगढ़, हुमन साहू ब्लॉक सचिव राजनांदगांव, चुम्मन देवांगन, प्रकाश साहू, कमलेश सिन्हा, संजीव गंधर्व,मनीष सोनी, सुरेंद्र वर्मा, पोखन दास साहू, रघुनंदन चंद्रवंशी आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे।*

