महतारी वंदन योजना: छत्तीसगढ़ में 1 लाख से अधिक महिलाओं के नाम सूची से कटे,
रायगढ़ | 16 मार्च 2026 रायगढ़ पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट करने वाले एक शातिर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी की पहचान संजू बघेल उर्फ आशीष बघेल (24 वर्ष), निवासी इंदिरानगर पूछापारा के रूप में हुई है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के कड़े निर्देशों के बाद महिला थाना पुलिस ने यह त्वरित कार्रवाई की।
धान उठाव में बिलासपुर सबसे आगे, रायपुर में प्रदेश की सर्वाधिक चावल मिलें पंजीकृत
बिजली बंद होने के विवाद से शुरू हुआ मामला
घटना की शुरुआत 24 फरवरी की दोपहर हुई थी। पीड़िता अपने घर का बिजली कनेक्शन ठीक करवा रही थी, जिससे कुछ देर के लिए मोहल्ले की लाइट चली गई। इसी मामूली बात पर तैश में आकर आरोपी संजू बघेल पीड़िता के घर में घुस गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
आंगनबाड़ी केंद्रों में घटिया सामग्री की आपूर्ति पर सरकार सख्त, दोषी फर्में की गईं ब्लैकलिस्ट
अगले दिन 25 फरवरी की रात आरोपी फिर से पीड़िता के घर में घुस आया। इस बार आरोपी ने न केवल मारपीट की बल्कि गंदी नीयत से छेड़खानी भी की। शोर मचाने पर पीड़िता के पति और पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया था।
छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में खुलेंगे ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर
मोहल्ले में फैला था खौफ, पुलिस ने दी दबिश
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बेहद झगड़ालू प्रवृत्ति का है और मोहल्लेवासी भी उसकी हरकतों से परेशान थे। उसके खिलाफ कोतवाली थाने में भी मारपीट के मामले दर्ज हैं। महिला थाना पुलिस ने BNS की धाराओं 331(4), 200, 115(2), 76 और 74 के तहत मामला दर्ज किया था।
रविवार (15 मार्च) को मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
“महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर रायगढ़ पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपना रही है। छेड़खानी और घर में घुसकर हमला करने जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।” — शशि मोहन सिंह, एसएसपी, रायगढ़
NHAI ने फास्टैग वार्षिक पास के शुल्क में की बढ़ोतरी; 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी नई दरें


