छत्तीसगढ़ विधानसभा: आज सदन में गूंजेंगे जनता से जुड़े 71 ध्यानाकर्षण मुद्दे; प्लास्टिक बैन और खेल विश्वविद्यालय अशासकीय संकल्प चर्चा के लिए रखे जाएंगे नई भर्ती और भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए विधेयक होंगे पेश

रायपुर | 20 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधानसभा के लिए वर्ष 2025 विधायी कामकाज की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण और सक्रिय रहा है। राज्य सरकार ने इस एक वर्ष के भीतर विभिन्न सत्रों के माध्यम से कुल 31 विधयेकों को सदन की स्वीकृति दिलाई, जो प्रदेश की सुरक्षा, सुशासन और आर्थिक स्थिरता की दिशा में बड़े कदम माने जा रहे हैं। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि सरकार ने इस दौरान 5 नए मूल विधेयक, 3 विनियोग विधेयक और 23 महत्वपूर्ण संशोधन विधयेकों को पारित कर कानून का रूप दिया है।

सरकारी अस्पतालों की दवाओं की कितनी है गारंटी? 5 साल में केवल 153 नमूनों की हुई जांच, 3 दवाएं मिलीं ‘अमानक’। पूरे छत्तीसगढ़ के लिए सिर्फ एक टेस्टिंग लैब। पढ़िए छत्तीसगढ़ में दवाओं की शुद्धता पर यह विशेष रिपोर्ट

वर्ष की शुरुआत में फरवरी-मार्च के बजट सत्र के दौरान विधायी कार्यों की नींव रखी गई, जिसमें कुल 14 विधेयक पारित हुए। इस सत्र का सबसे प्रमुख आकर्षण ‘छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल विधेयक’ रहा, जिसे प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों और सार्वजनिक उपक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लाया गया। इसके साथ ही, लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक और पंचायत राज (संशोधन) विधेयक जैसे कानूनों के जरिए प्रशासनिक और सामाजिक सुधारों पर जोर दिया गया।

📞 महतारी एक्सप्रेस-102: प्रदेश की महिलाओं की ‘लाइफलाइन’! हर महीने आ रही हैं 40 हजार से ज्यादा कॉल। 2 साल में बढ़ा 102 सेवा पर भरोसा, दिसंबर में टूटे सारे रिकॉर्ड। पढ़िए कैसे संजीवनी बन रही है महतारी एक्सप्रेस

जुलाई के मानसून सत्र में सरकार ने वित्तीय और ढांचागत सुधारों पर अपना ध्यान केंद्रित किया। इस सत्र में पारित ‘छत्तीसगढ़ पेंशन निधि विधेयक, 2025’ कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ। इसके अलावा, राज्य की आर्थिक मजबूती के लिए ‘ग्रोथ एवं स्टेबिलिटी फंड विधेयक’ और नियोजित शहरी विकास के लिए ‘राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण विधेयक’ जैसे दूरगामी परिणाम वाले कानून बनाए गए। इसी सत्र में कृषि उपज मंडी और भू-राजस्व संहिता में भी आवश्यक संशोधन किए गए ताकि किसानों और आम जनता को सरल प्रक्रिया का लाभ मिल सके।

छत्तीसगढ़ में 3 साल में 35 हजार से ज्यादा महिलाएं और 10 हजार बालिकाएं गायब; आखिर कहाँ जा रही है प्रदेश की बेटियाँ ?   

वर्ष के अंत में नवम्बर-दिसंबर के शीतकालीन सत्र के दौरान व्यापारिक सुगमता (Ease of Doing Business) को बढ़ावा देने के लिए ‘छत्तीसगढ़ जन विश्वास विधेयक’ पारित किया गया। इस कानून का उद्देश्य छोटे व्यापारिक अपराधों के प्रावधानों में सुधार कर उद्योगों को राहत पहुँचाना है। इसके अतिरिक्त, निजी विश्वविद्यालयों के संचालन और श्रम कानूनों में संशोधन के जरिए शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए गए। कुल मिलाकर, वर्ष 2025 के ये 31 विधेयक छत्तीसगढ़ को एक आधुनिक और सुरक्षित राज्य बनाने की दिशा में सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाते हैं।

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: छत्तीसगढ़ में पलायन का ‘हॉटस्पॉट’ जिला और किस जिले में है पलायन शून्य 

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version