सियासत के ‘अजातशत्रु’ और दिलीप सिँह जूदेव के शिष्य, बगिया’ का लाल विष्णुदेव साय का सरपंच से मुख्यमंत्री तक का बेदाग  राजनीतिक सफर….

​जशपुर। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जशपुर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारिणी और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

इस वर्ष स्थानीय परीक्षाओं का आयोजन 9 मार्च 2026 से शुरू होकर 25 मार्च 2026 तक चलेगा, जिसका समय दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

“सावधान! बिना लेबल के AI फोटो-वीडियो डालना पड़ेगा भारी, नए नियम आज से प्रभावी” ,अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को 3 घंटे में साफ करनी होगी गंदगी”
​कक्षा 9वीं की परीक्षा की शुरुआत 9 मार्च को विज्ञान विषय के साथ होगी, जिसके बाद 11 मार्च को अंग्रेजी, 13 मार्च को हिन्दी और 16 मार्च को गणित की परीक्षा ली जाएगी। इसके पश्चात 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान और अंतिम पेपर 20 मार्च को संस्कृत या आई.टी. विषय का होगा।

सुरों के सन्यासी बुद्धमनः जिनकी लहराती आवाज और सुर से हवा गुनगुनाती है,माटी महकती है और पहाड़ थिरकते हैं, लोगों की धड़कनें तेज हो जाती है, जशपुर की खुशबू और छोटा नागपुर का गौरव

​वहीं कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए मुख्य विषयों की परीक्षा 10 मार्च से शुरू होगी, जिसमें भौतिक, इतिहास और व्यवसाय अध्ययन जैसे विषय शामिल हैं। इसके बाद क्रमशः 12 मार्च को हिन्दी, 14 मार्च को अंग्रेजी और 17 मार्च को रसायन, अर्थशास्त्र व फसल उत्पादन की परीक्षा होगी। 19 मार्च को जीवविज्ञान, भूगोल और लेखाशास्त्र जैसे महत्वपूर्ण विषयों के पेपर होंगे, जबकि 23 मार्च को राजनीति शास्त्र और 25 मार्च को आई.टी. व हेल्थ केयर के अंतिम पेपर के साथ परीक्षा संपन्न होगी।

CGPSC परीक्षा: आयोग ने जारी किए कड़े नियम, जरा सी चूक और परीक्षा से हो सकते हैं बाहर


​शिक्षा विभाग ने इस बार परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए 70-30 का फॉर्मूला लागू किया है। इसके तहत विद्यार्थियों के अंतिम रिजल्ट में छह-माही परीक्षा के अंकों का 30 प्रतिशत हिस्सा और वार्षिक परीक्षा के अंकों का 70 प्रतिशत हिस्सा जोड़कर मूल्यांकन किया जाएगा। सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रश्न पत्रों का निर्माण ‘ब्लू प्रिंट’ के आधार पर विद्यालय स्तर पर ही करें और कॉपियों की जांच भी स्थानीय स्तर पर ही संपन्न कराएं।

अंतिम समय में बदलेगा सफर का प्लान: रेलवे के नए नियम से यात्रियों की राह होगी आसान

​परीक्षाओं के समापन के तुरंत बाद 30 मार्च 2026 तक वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जो विद्यार्थी मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाएंगे, उनके लिए 6 अप्रैल 2026 तक पूरक परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसका परिणाम 10 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से जारी करना होगा

नया दौर: “महुआ 2.0: शराब की पुरानी छवि को अलविदा, अब पैमाने से बाहर निकल कर हर सुबह आपके चाय के कप में मिठास घोलेगा ‘जंगल का सोना’।”

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version