वन से फैशन तक: दुनिया देख रही है भारत के जनजातीय हुनर का लोहा; बस्तर का ‘डोखरा आर्ट’ और ‘रीसा’ ब्रांड अब ग्लोबल मार्केट की नई पहचान

रायपुर | 28 मार्च 2026

नर्सिंग के क्षेत्र में भविष्य बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), नवा रायपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (BSCN26) का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग से प्राप्त प्रस्ताव और संशोधित पाठ्यक्रम के आधार पर इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की खिड़की 27 मार्च से खोल दी गई है। राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के माध्यम से सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों की सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

देश में कैसे दूर होगी डॉक्टरों की कमी? ‘ब्लूप्रिंट’ तैयार: देखिए सरकार का ‘मिशन 1: 811’; गांवों में तैनाती के लिए You Quote, We Pay स्कीम और 157 नए मेडिकल कॉलेज तैयार , जानिए स्वास्थ्य सेक्टर में बदलाव की पूरी इनसाइड स्टोरी

महत्वपूर्ण तारीखें और परीक्षा का समय

अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) शाम 5 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। यदि आवेदन भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक त्रुटि सुधार (Correction Window) का मौका भी दिया जाएगा। व्यापम के अधिकारियों के अनुसार, प्रवेश परीक्षा 11 जून 2026 (गुरुवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 1 जून 2026 से वेबसाइट पर उपलब्ध होने की संभावना है।

सरकार का बड़ा फैसला! पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10 की भारी कटौती। डीजल पर उत्पाद शुल्क अब शून्य। अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच आम आदमी को मिली बड़ी राहत।

छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए ‘फीस रिफंड’ की बड़ी सुविधा

राज्य सरकार ने स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत दी है। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों को आवेदन के समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। लेकिन, जो अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित (Appear) होंगे, उनका पूरा परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। यह राशि सीधे उसी बैंक खाते में रिफंड की जाएगी जिससे शुल्क का भुगतान किया गया है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने स्वयं के या विश्वसनीय बैंक खाते का ही उपयोग करें।

Instagram Offline Reels: अब बिना इंटरनेट के भी चलेगा इंस्टाग्राम, आ रहा है धांसू ‘Offline Viewing’ फीचर!

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक छात्र व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है और अभ्यर्थियों को अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। अधिकारियों ने छात्रों को सलाह दी है कि अंतिम दिनों की तकनीकी भीड़ से बचने के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही अपना आवेदन सावधानीपूर्वक पूर्ण कर लें।

Indian Relway : टिकटों के लिए ‘आधार’ हुआ अनिवार्य, 3 करोड़ फर्जी अकाउंट बंद; ‘कवच 4.0’ रोकेगा ट्रेन हादसे, बिछेगा हाई-स्पीड फाइबर का जाल; अब सफर में लजीज खाना अब आपकी सीट पर चखिए थेपला, पोहा और माछेर झोल का स्वाद

अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता का सफर अब मिनटों में! 30 मार्च से शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट; एलायंस एयर ने शुरू की टिकट बुकिंग, देखें पूरा शेड्यूल

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version