जशपुर

शाला प्रबंध समिति डूमरटोली द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद जशपुर के अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत सदस्य व पूर्व अध्यक्ष शांति भगत, पूर्व जनपद अध्यक्ष मनोरा गोविंद राम भगत, डीडीसी सलमा भगत व जगपति भगत, पूर्व राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सुदामा मिश्रा और सुधीर कुमार पाठक सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम में इस वर्ष राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित प्रवीण कुमार पाठक प्रधान पाठक माध्यमिक शाला डूमरटोली एवं सरिता नायक प्रधान पाठक मटासी विकासखंड कुनकुरी का पारंपरिक ढंग से नृत्य, मांदर बाजा, आम पल्लव व कुमकुम-चंदन से अभिनंदन कर सम्मानित किया गया। ग्रामवासी एवं नृत्य दल फतेहपुर का नेतृत्व जयमुनी बाई और फ्लोरेंशिया भगत ने किया।

इसके अलावा ग्राम पंचायत बुमतेल और डूमरटोली के महिला समूहों, अभिभावकों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भी शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर शिक्षकों का सम्मान किया।

कार्यक्रम में रामानुजन गणित विज्ञान क्लब डूमरटोली की ओर से उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य करने पर बलदेव ओहदार, ओपी चौधरी, खैटूराम महतो और वंदना मांझी को सम्मान पत्र व मोमेंटो प्रदान किया गया। साथ ही विगत वर्षों में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुदामा मिश्रा एवं आगामी वर्ष 2025-26 के लिए चयनित रवि गुप्ता का भी अभिनंदन हुआ।

रामानुजन गणित विज्ञान क्लब प्रभारी सत्यदीप प्रसाद व संजीव यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष विकासखंड शिक्षा अधिकारी व संकुल प्राचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाता है।

कार्यक्रम की सफलता में समिति के वरिष्ठ सदस्य मनेजर राम, अध्यक्ष मधुमती प्रजापति, शिक्षक किरण राम महारथी, मंत्री बाई, संतोषी ओहदार, सुचिता तिर्की, सुमित्रा बाई और रमसी बाई का विशेष सहयोग रहा।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version