प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र दुबे ने प्रदेश के शिक्षकों को दिया सन्देश: अब समय शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का, एकजुटता का और संघर्ष का

25 अगस्त को शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में *टेट मुक्ति जिला रैली* कर मुख्यमंत्री,शिक्षामंत्री व शिक्षासचिव ने नाम पर ज्ञापन सौंपा जायेगा। मोर्चा के प्रांतीय संचालक वीरेंद्र दुबे,संजय शर्मा,केदार जैन के नेतृत्व में विगत दिनों शिक्षासचिव और संचालक DPI से मिलकर 5 सूत्रीय मांग रखी थी। उसी दिन 25 अगस्त के जिला रैली की घोषणा भी मोर्चा द्वारा किया गया था।

शालेय शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ द्वारा अपनी प्रांतीय बैठक ऑनलाइन आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने की। प्रांतीय कार्यकारिणी को सम्बोधित करते हुए प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा कि – अब समय शिक्षकों के बीच आपसी मन मुटाव,वर्गवाद को खत्म कर आपसी समन्वय स्थापित करने का है। लगातार शिक्षकों को प्रताड़ित करने वाले आदेश निर्देश निकाले जा रहे। TET की समस्या से शिक्षको की चिंताएं बढ़ गई है जिन्हें भयमुक्त करना आवश्यक है।शिक्षक संघर्ष मोर्चा वही पुराना भरोसेमंद नेतृत्व है जिससे हम संविलियन और OPS पा चुके है। आगे भी हमे सफलता जरूर मिलेगी।

बैठक की शुरुआत प्रांतीय महासचिव धर्मेश शर्मा ने करते हुए TET की समस्या पर विस्तृत चर्चा की,तथा उसके समाधान पर बात रखते हुए प्रदेश के शिक्षकों को टेट के भय से मुक्ति दिलाने हेतु संघर्ष के आगाज़ की आवश्यकता को बल दिया।

कार्यकारी प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने मोर्चा की आवश्यकता आज क्यो आन पड़ी है इस पर अपनी बात रखी और बताया कि आपसी समन्वय स्थापित कर ही हमने अब तक मंजिल पाई है आगे भी यही समन्वय बना कर रखना है।

बैठक का संचालन कर रहे प्रांतीय मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने प्रदेश में शिक्षकों की व्यथा को रखते हुये अपील किया कि आगामी 25 अगस्त को प्रदेश के सभी शिक्षक अपने अपने जिला मुख्यालय पहुच कर मोर्चा के टेट मुक्ति जिला रैली में सम्मलित हों और अपनी आवाज बुलंद करें।

मीटिंग में दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष सन्तोष मिश्रा, बीजापुर जिलासचिव कैलाश रामटेके, तथा अन्य पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी।

शालेय शिक्षक संघ के ऑनलाइन बैठक में प्रांतीय पदाधिकारी सुनील सिंह,विष्णु शर्मा,डॉ सांत्वना ठाकुर,सत्येंद्र सिंह,विवेक शर्मा,गजराज सिंह,राजेश शर्मा,शैलेश सिंह,प्रह्लाद जैन,सन्तोष मिश्रा,सन्तोष शुक्ला,शिवेंद्र चंद्रवंशी,दीपक वेंताल,देवव्रत शर्मा,यादवेंद्र दुबे,सर्वजीत पाठक,मंटू खैरवार,पवन दुबे,नंदकुमार अठभैया, भोजराम पटेल,विनय सिंह,आशुतोष सिंह,भानु डहरिया,रवि मिश्रा,बिजेंद्रनाथ यादव,जितेंद्र गजेंद्र,अजय वर्मा,कृष्णराज पांडेय,घनश्याम पटेल,बुध्दहेश्वर शर्मा,प्रदीप पांडेय,उपेंद्र सिंह,पवन साहू,मनोज पवार,देवव्रत शर्मा, कैलाश रामटेके,अब्दुल आसिफ खान,सरवर हुसैन,कुलदीप सिंह चौहान,नेमीचंद भास्कर,राजेश यादव,अमित सिन्हा, विक्रम राजपूत,सुशील शर्मा,विजय जाटवर, शशि कठोलिया,विजय बेलचंदन, अशोक देशमुख,तिलक सेन,द्वारिका भारद्वाज, आदि पदाधिकारियो ने सरकार से उपरोक्त मांगो पर जल्द से जल्द निर्णय लेने की मांग की है।

 

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version