बलरामपुर
कड़ाके की ठंड के बीच बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बलरामपुर कलेक्टर ने जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है. ठंड का प्रभाव कम होने तक नई टाइमिंग प्रभावी रहेगी.
दो पाली वाले स्कूलों के लिए नई समय-सारणी
पहली पाली
- सोमवार से शुक्रवार: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
- शनिवार: दोपहर 12:45 बजे से शाम 4:15 बजे तक
दूसरी पाली
- सोमवार से शुक्रवार: दोपहर 12:45 बजे से शाम 4:15 बजे तक
- शनिवार: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
एक पाली में संचालित स्कूलों के लिए टाइमिंग
- सोमवार से शुक्रवार: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
- शनिवार: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
कलेक्टर ने निर्देश दिया है कि ठंड में बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी स्कूल प्रबंधन नई समय-सारणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें.



