जिला कलेक्टरों का सम्मलेन : ‘समग्र जिला विकास’ और प्रभावी सेवा वितरण पर होगा मंथन
अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने और राजस्व कार्यों के बेहतर संपादन के लिए कलेक्टर द्वारा राजस्व निरीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। सोमवार, 2 मार्च 2026 को जारी इस आदेश के तहत जिले के विभिन्न तहसीलों में पदस्थ 16 राजस्व निरीक्षकों (RI) को नवीन पदस्थापना दी गई है।
‘ग्रीन गोल्ड’ का कारोबार! ओडिशा से उत्तर भारत तक फैला 800 करोड़ का ‘गांजा कॉरिडोर’
कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, लोकहित और प्रशासनिक कार्यक्षमता को देखते हुए छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता के प्रावधानों के तहत यह फेरबदल किया गया है। तबादला सूची में प्रमुख रूप से अम्बिकापुर, लखनपुर, धौरपुर और सीतापुर जैसे क्षेत्रों के राजस्व निरीक्षक शामिल हैं।
सूची के अनुसार, श्री विश्वनाथ तिवारी को अम्बिकापुर-3 से लखनपुर, श्री रामकुमार राम को अम्बिकापुर-4 से रघुनाथपुर (धौरपुर) और श्री संजय सिंह को अम्बिकापुर-5 से उदयपुर स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह, श्री विकास कुमार सोनपाकर को उदयपुर से अम्बिकापुर-4 और श्री राज बहादुर सिंह को खम्हरिया (उदयपुर) से राजस्व निरीक्षक नजूल के पद पर पदस्थ किया गया है।
नीति आयोग ने आकांक्षी ब्लॉकों के लिए आयोजित की ‘फ्रंटियर 50’ कार्यशाला
कलेक्टर ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सभी संबंधित राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे 3 मार्च 2026 के अपरान्ह (दोपहर बाद) की स्थिति में अपनी वर्तमान पदस्थापना से एकतरफा भारमुक्त माने जाएंगे और उन्हें अपनी नई पदस्थापना के स्थान पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
आधुनिकता के शोर में कहीं गुम हो गई गाँव की ‘बांस वाली पिचकारी
इस फेरबदल को जिले में राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निपटारे और कार्यालयीन व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। आदेश की प्रतिलिपि आयुक्त भू-अभिलेख, सरगुजा संभाग के आयुक्त और संबंधित तहसीलों के तहसीलदारों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है।


