राजनीति

झारखंड चुनाव के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति

बेलगाम कंटेनर ने चाय पी रहे पांच लोगों को रौंद दिया,दुर्घटना में दो लोगों की मौत ,तीन अन्य गंभीर रूप से घायल


झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक की। इस दौरान चुनाव के लिए रणनीति और उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, बैठक में उन उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई, जिन्हें पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव में उतार सकती है। भाजपा की झारखंड इकाई संभावित उम्मीदवारों की सूची लेकर यहां आई थी, जिसमें प्रत्येक विधानसभा सीट के लिए कम से कम तीन नाम सुझाए गए हैं। इसके अलावा, बैठक में सहयोगी दलों के साथ पार्टी के सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर भी चर्चा हुई।

‘न पीएंगे, न पीने देंगे ’: पहाड़ी कोरवा समाज का ऐलान, नशा करने वालों के खिलाफ समाज करेगा कानूनी कार्रवाई

Ranchi One Way (1)
Raipur 10- (2)
previous arrow
next arrow

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और शिवराज सिंह चौहान तथा असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा शामिल हुए। चौहान, पार्टी के झारखंड प्रभारी हैं और शर्मा सह-प्रभारी हैं। भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सदस्य समीर उरांव, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य से पार्टी के अन्य नेता भी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ सरकार के दूसरे बजट की सीमा तय, विभाग अपने प्रस्ताव में 8 फीसदी से ज्यादा वृद्धि नहीं कर पाएंगे

झारखंड में भाजपा, जद (यू) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ने वाली है। साथ ही, भाजपा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ भी चुनाव पूर्व गठबंधन करने पर विचार कर सकती है।

अनोखी परंपरा जशपुर : नवरात्र में मां दुर्गा नहीं महिषासुर की पूजा करते हैं असुर, बड़े गर्व से निभाते हैं अपनी परंपरा

पासवान ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है और इस बारे में जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा कि वह भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तहत चुनाव लड़ेगी या फिर अपने बूते चुनाव मैदान में उतरेगी।

प्रसिद्व गायिका सौम्या श्रीवास्तव के साथ आठ अक्टूबर से शुरू होगा भव्य एकेएस गरबा महोत्सव

लोजपा (रामविलास) के प्रमुख ने यहां उद्योग मंडल ‘फिक्की’ के एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हमने देश के मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी विधानसभा चुनावों पर चर्चा की। झारखंड पर भी चर्चा हुई।’

विवाहिता को जिंदा जलाया: मायके में रह रही 3 बच्चों की मां को मौसेरे भाई ने लगाई आग

झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जल्द ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page