सितंबर 2026 का खाद्यान्न लेने से वंचित रह गए राशन कार्डधारियों के लिए राहत की खबर है। छत्तीसगढ़ शासन ने सितंबर माह के खाद्यान्न वितरण की निर्धारित अवधि बढ़ा दी है। अब पात्र राशन कार्डधारी 15 अक्टूबर 2026 तक अपना राशन प्राप्त कर सकेंगे।
खाद्य विभाग के अनुसार, कई राशन कार्डधारी किसी कारणवश निर्धारित समय में सितंबर महीने का खाद्यान्न नहीं ले पाए हैं। ऐसे हितग्राहियों को अतिरिक्त अवसर देते हुए वितरण की अवधि बढ़ाई गई है। विभाग ने सभी संबंधित राशन कार्डधारियों से अपील की है कि वे 15 अक्टूबर तक अपना खाद्यान्न अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें।
विभाग ने लोगों से यह भी कहा है कि वे अपने आसपास के पात्र राशन कार्डधारियों को राशन वितरण की बढ़ी हुई अवधि की जानकारी दें, ताकि कोई भी हितग्राही खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रहे।



