राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक, साहसिक, शैक्षणिक, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं के लिए युवा रत्न सम्मान योजना 2026 प्रारंभ की गई है।
जिसके तहत युवाएं जिनकी उम्र 15 से 29 वर्ष के मध्य हो और जिन्होंने अपनी व्यक्तिगत क्षमता में सुधार तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो को सम्मानित किया जाएगा। योजना अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। योग्य युवा https://sportsyw.cg.gov.in/ ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन खेल एवं युवा कल्याण विभाग में कर सकते है।


