राजधानी रायपुर में बढ़ता अपराध हर तीन घंटे में दुष्कर्म हत्या लूट चाकूबाजी प्रदेश में भय और असुरक्षा का माहौल:-कांग्रेस

रायपुर 12 जनवरी 2026

मकर संक्रांति पर्व से पहले राज्य सरकार ने चीनी मांझा के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया है कि चीनी मांझा पर पूरे छत्तीसगढ़ में पूर्ण प्रतिबंध लागू है। यह प्रतिबंध राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी है।

सरकार के निर्देश के अनुसार चीनी मांझा का निर्माण बिक्री भंडारण और उपयोग कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। प्रशासन और पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। उल्लंघन की स्थिति में मांझा जब्त करने के साथ जुर्माना और आवश्यक होने पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

दर्दनाक सड़क हादसा: खटंगा के पास पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
मुख्यमंत्री ने कहा कि चीनी मांझा आम नागरिकों राहगीरों दुपहिया वाहन चालकों और पक्षियों के लिए गंभीर खतरा बनता है। बीते वर्षों में इससे कई दुर्घटनाएं सामने आई हैं जिसे देखते हुए जन सुरक्षा के हित में यह निर्णय लिया गया है।

सरकार ने जिलों में चीनी मांझा के खिलाफ व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए हैं ताकि लोग इसके खतरों को समझें और सुरक्षित तथा पारंपरिक तरीके से मकर संक्रांति का पर्व मनाएं।

रायपुर की गलियों से विश्व मंच तक स्वामी विवेकानंद का छत्तीसगढ़ से जुड़ा वह काल जिसने विचारों को दिया आकार

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version