अनुभव अनुशासन और इंसानियत की त्रिवेणी डॉ लाल उमेद सिंह जिनके कप्तानी में जशपुर में होगी संवेदनशील और सख्त पुलिसिंग की नई शुरुआत

जशपुर
जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जशपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के कड़ी कार्रवाई की जाए।

आज बैंककर्मियों की देशव्यापी हड़ताल: 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर सरकारी बैंकों में कामकाज ठप

पुलिस कप्तान डॉ लाल उमेद सिंह ने कहा कि नशे में वाहन चलाना तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाना और मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि यह समाज के लिए गंभीर खतरा भी बनता जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि नशे में वाहन चलाने वालों को तत्काल रोका जाए तेज गति से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों को जब्त कर कार्यवाही की जाए तथा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। पुलिस कप्तान ने कहा कि नियमों का सख्ती से पालन कराए जाने से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

Aadhaar Vision 2032: अब अंगूठा नहीं, चेहरा बनेगा आपकी पहचान; सरकार ने तैयार किया भविष्य का ब्लूप्रिंट

इसी क्रम में दिनांक 26 जनवरी 2026 की शाम को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस द्वारा पुलिस कप्तान के निर्देशों के अनुरूप विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 10 प्रकरणों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहन तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले बिना हेलमेट दोपहिया चालक नशे में वाहन चलाने वाले तथा मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट करने वाले वाहन चालक शामिल हैं। सभी प्रकरणों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

फरवरी 2026 में व्रत-त्योहारों और ग्रहणों का दुर्लभ संयोग, महाशिवरात्रि से सूर्य ग्रहण तक दिखेगा आध्यात्मिक प्रभाव

पुलिस कप्तान डॉ लाल उमेद सिंह ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि यातायात नियमों का पालन केवल कानून का विषय नहीं बल्कि जीवन से जुड़ा प्रश्न है। आपका जीवन आपके और आपके परिवार के लिए अमूल्य है। नियमों का पालन कर न केवल आप स्वयं सुरक्षित रहेंगे बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान की भी रक्षा कर सकेंगे। उन्होंने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने की अपील की है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version