नई दिल्ली ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज 10 जून 2026 को लगातार सबसे लंबी अवधि तक देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का कीर्तिमान स्थापित करने पर सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
इस अवसर पर समूह की सभी इकाइयों जिनमें सुपीरियर ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, उदयपुर बेवरेजेस लिमिटेड, इंडो यूरोपियन बेवरेजेस लिमिटेड, सुपीरियर पॉलीमर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, चंद्रिका पावर प्राइवेट लिमिटेड तथा सुपीरियर ट्रांसपोर्ट इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं, के प्रमोटर्स के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री आशीष शेट्टी ने प्रधानमंत्री के इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह देश के लिए गर्व का क्षण है। इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार मिश्रा (उपाध्यक्ष), निदेशक नवनीत अग्रवाल, विकास मित्तल, मनीष अग्रवाल, अनूप अग्रवाल और राजपाल चोकर तथा सीएफओ अंकुर बंसल ने भी प्रधानमंत्री के कार्यकाल की सराहना की।
ग्रुप के पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि प्रधानमंत्री का 12 वर्षों का यह कार्यकाल देश में सुशासन, विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कीर्तिमान है। उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने और उनके नेतृत्व में देश के और अधिक उन्नति करने की कामना की।


