CAT-2026 की परीक्षा 29 नवंबर को: 3 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरा शेड्यूल और फीस डिटेल्स

देश में हवाई जहाज से सफर करना अब और महंगा हो गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी डीजीसीए के आंकड़ों के मुताबिक जून 2026 में 72 घरेलू रूटों पर औसतन हवाई किराया 20.5 फीसदी तक बढ़ गया है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी है।

किराया बढ़ने की मुख्य वजहें

सरकार के मुताबिक एयरलाइंस का खर्च लगातार बदलता रहता है जिससे किराए पर सीधा असर पड़ता है।

  • विमान ईंधन की महंगी कीमतें: हवाई जहाज के ईंधन यानी एटीएफ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से तय होती है। किसी भी एयरलाइन के कुल खर्च का 35 से 40 फीसदी हिस्सा सिर्फ ईंधन पर खर्च होता है।

  • डॉलर और टैक्स का असर: विदेशी मुद्रा दरों में उतार-चढ़ाव, उत्पाद शुल्क और वैट जैसे टैक्स का बोझ भी एयरलाइंस का खर्च बढ़ा देता है।

  • विमानों का किराया: कंपनियों द्वारा लीज पर लिए गए विमानों का किराया बढ़ना भी एक बड़ी वजह है।

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया ‘स्पोर्ट्स हब’: खेल संघों का होगा अनिवार्य पंजीयन, गांवों से लेकर शहरों तक तैयार होगा खेल का माहौल, छोटी उम्र में ही तराशी जाएंगी प्रतिभाएं, हर खिलाड़ी की बनेगी डिजिटल प्रोफाइल, हर स्कूल में 1 पीरियड अनिवार्य, हर जिले की खेल अधोसंरचना में आएगी तेजी

क्या सरकार तय करती है हवाई किराया?

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ने साफ किया कि सरकार हवाई किराए को सीधे नियंत्रित नहीं करती है। हर एयरलाइन कंपनी अपना किराया खुद तय करने के लिए स्वतंत्र है।

विमान नियम 1937 का नियम 135 एयरलाइंस को अपनी लागत, सेवाओं और सही मुनाफे को ध्यान में रखते हुए खुद किराया तय करने का अधिकार देता है।

वाहन बिक्री के 6 महीने में RC ट्रांसफर नहीं हुई तो डीलर के नाम लौटेगा मालिकाना हक, केंद्र सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट नियम

आम यात्रियों की जेब पर असर

हवाई किराए में 20.5 फीसदी की इस बढ़ोतरी से आम यात्रियों का बजट बिगड़ना तय है। खासकर 72 प्रमुख रूटों पर यात्रा करने वाले लोगों को अब जेब ढीली करनी पड़ेगी।

सरकार का नियंत्रण न होने की वजह से एयरलाइंस मांग और त्योहारों के सीजन में कीमतें और ज्यादा बढ़ा सकती हैं। ऐसे में अब यात्रियों को हवाई सफर का प्लान बनाते समय जेब पर पड़ने वाले इस अतिरिक्त बोझ का ध्यान रखना होगा।

केंद्र सरकार का बड़ा कदम: लोकसभा में पेश हुआ ‘पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक 2026’, पेपर लीक पर 10 साल तक की जेल और ₹50 लाख जुर्माने का प्रस्ताव

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version