छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में बदला यूनिफॉर्म का रंग, जानिए कब तक मिल जाएंगे दोनों सेट
**नवा रायपुर।**
छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में स्कूली शिक्षा के स्तर को सुधारने और छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए ‘स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय’ योजना का दायरा बढ़ाने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी एक नए पत्र के अनुसार, इस योजना के तहत पहले से तय 108 सरकारी स्कूलों के अलावा अब 21 और स्कूलों को जोड़ने की तैयारी है, जिसके लिए शिक्षा विभाग से मंजूरी मांगी गई है।
मिडिल ईस्ट की जंग से ड्राई फ्रूट्स बाजार में लगी ‘आग’: ईरानी बादाम-पिस्ता के दाम 30% तक बढ़े, काजू-किशमिश भी हुए महंगे
इस नए फैसले से इन स्कूलों की सूरत बदलेगी। योजना के तहत स्कूलों में नए कमरों और बिल्डिंग के निर्माण का काम कराया जाएगा। इसके साथ ही, वहां पढ़ाने वाले शिक्षकों और स्टाफ के वेतन व अन्य भत्तों के लिए भी अलग से बजट का इंतजाम किया जा रहा है ताकि व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर पर्यावरण मंडल का बड़ा हंटर: 94 फैक्ट्रियों को नोटिस, करोड़ों का जुर्माना और सुधर गई हवा
आधिकारिक सूची के मुताबिक, इस बार शामिल किए जा रहे सभी 21 स्कूल सरगुजा संभाग के अलग-अलग जिलों के हायर सेकेण्डरी स्कूल हैं। इन स्कूलों का पूरा ब्यौरा नीचे दी गई तालिका में देखा जा सकता है:
सरकारी स्कूलों में पढ़ाई महंगी: फीस में अप्रत्याशित वृद्धि से गरीब बच्चों की शिक्षा पर संकट, पालकों की बढ़ी चिंता
| क्र. | जिला | विकासखंड | स्कूल का नाम (हायर सेकेण्डरी) |
|—|—|—|—|
| 1 | सरगुजा | अम्बिकापुर | शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मणिपुरमार्ड |
| 2 | सरगुजा | अम्बिकापुर | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केदारपुर |
| 3 | सरगुजा | अम्बिकापुर | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुलिसलाईन |
| 4 | बलरामपुर | बलरामपुर | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरदर |
| 5 | बलरामपुर | वाड्रफनगर | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गैना |
| 6 | बलरामपुर | कुसमी | शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुसमी |
| 7 | सूरजपुर | सूरजपुर | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अजबनगर |
| 8 | सूरजपुर | भैयाथान | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैजनाथपुर ल |
| 9 | सूरजपुर | प्रतापपुर | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरहरी |
| 10 | सूरजपुर | प्रेमनगर | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सलका |
| 11 | कोरिया | बैकुण्ठपुर | शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुण्ठपुर |
| 12 | कोरिया | सोनहत | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, घुघरा |
| 13 | jashpur | मनोरा | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोनक्यारी |
| 14 | jashpur | jashpur | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गम्हरिया |
| 15 | jashpur | दुलदुला | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चरईडांड़ |
| 16 | jashpur | कुनकुरी | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी |
| 17 | jashpur | फरसाबहार | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पण्डरीपानी |
| 18 | jashpur | कांस्याबेल | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरजोर |
| 19 | jashpur | पत्थलगांव | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुरंगपानी |
| 20 | jashpur | बगीचा | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिमड़ा |
| 21 | एम.सी.बी. | भरतपुर | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोटाडोल |
भ्रष्ट अफसरों की अब खैर नहीं! छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला नियम, भ्रष्टाचार के मामलों में 45 दिनों के भीतर केस चलाने की देनी होगी मंजूरी
इस मंजूरी के बाद अब सरगुजा संभाग के इन दूरदराज और ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी और शिक्षा का स्तर बेहतर होगा।



