होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Mahtari vandan yojna chhatisgarhKunkuriCgStateEDUCATION DEPARTMENTChatGPTDeepSeek

नगरीय निकाय चुनाव प्रचार : : पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कुनकुरी में प्रत्याशियों के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

Featured Image

जशपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल बुधवार को जशपुर जिले के कुनकुरी में नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के लिए पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए जशपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। पूर्व सीएम श्री बघेल ने सीएम विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जिले में हैरान करने वाली बात यह है कि, यहां हितग्राहियों को आज तक चना शक्कर नही मिल रहा है। पता नहीं चल पा रहा है कि, राज्य में सरकार कौन चला रहा है। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कुछ नही चल पा रहा है। विधायक मंत्री का काम नहीं हो पा रहा है। सीएम कैम्प कर्यालय बगीया को चौकी बताते हुए कहा कि, चौकी से पूरा राज्य चलाया जा रहा है। बीजेपी शासनकाल में कांग्रेस की सरकार में जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है। आज पूरे प्रदेश की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है।उन्होंने आगे कहा कि, पूरे प्रदेश में भाजपा हार की डर से प्रत्याशियों की खरीद फरोख्त कर रही है। पंडरिया में कांग्रेस के प्रत्यशियों के घर तहसीलदार के द्वारा छापेमारी कर उन्हें डरा धमका रही है, इससे कांगेस डरने वाली नहीं है। वह दुगुना ताकत जुनून के साथ चुनाव लड़ेगी। पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है और चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमतों से जीत दर्ज करेगी। प्रदेश में डबल इंजन के सरकार फेलियर हो चुका है। पूर्व सीएम श्री बघेल ने आगे कहा कि, प्रदेश में अराजकता का माहौल है। कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी को बाहरी आदमी बताया जा रहा जबकि वह कुनकुरी का बेटा है।बीजेपी जिलाध्यक्ष पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम श्री बघेल ने कहा कि, दूसरे प्रदेश के लोगों को जिलाध्यक्ष बनाए हुए है। इस दौरान मीडिया के द्वारा बीडीसी का नाम के घोषणा नहीं करने वाला सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही बीडीसी प्रत्याशी के नामों की घोषणा की जाएगी। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा था कि, कांग्रेस आगे विधानसभा का चुनाव टीएस सिंह देव के नेतृत्व में लड़ेगी। इसपर उन्होंने कहा कि, मुझे इसकी जानकारी नही है। अंत मे पूरे प्रदेश समेत जशपुर में कांग्रेस के एक- एक पार्षद और अध्यक्ष को जिताने की अपील की।

Advertisment

ads

जरूर पढ़ें