नन्हे सितारे’ प्रतियोगिता का शुभारंभ: विद्यार्थियों की भाषा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को मिलेगा नया मंच

मनोरा
एससीईआरटी एवं प्राचार्य, डाइट जशपुर के निर्देशानुसार विकासखंड मनोरा में विज्ञान शिक्षकों के लिए आयोजित 20 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण के दौरान शासन द्वारा निर्धारित दैनिक प्रार्थना गीतों का भी शिक्षकों को नियमित अभ्यास कराया गया।

जशपुर कलेक्टर का सख्त निर्देश: समय पर आएं, बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाएं और ई-ऑफिस से करें काम
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने में विकासखंड शिक्षा अधिकारी तरुण पटेल एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक आशुतोष शर्मा का विशेष योगदान रहा।

आधुनिक शिक्षण तकनीकों और नई शिक्षा नीति पर मंथन
प्रशिक्षण के दौरान जिला संदर्भ समूह के प्रशिक्षकों मंजुला झा, चंद्रशेखर भगत एवं ओमप्रकाश चौधरी द्वारा कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं एनसीएफ-एसई 2023
विज्ञान शिक्षण के लिए उपयुक्त अधिगम लर्निंग वातावरण का निर्माण
व्योम टेक्नोलॉजी, आईसीटी एवं एआई का शिक्षण में उपयोग
नैतिक मूल्य, मानसिक स्वास्थ्य, खेल सह-यात्रा और कला आधारित शिक्षण
व्यावसायिक शिक्षा एवं संबंधित गतिविधियां
जिज्ञासा पुस्तक की गतिविधियों का प्रदर्शन

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: APAAR ID के लिए माता-पिता को मिलेगा ‘ऑप्ट-आउट’ का विकल्प, देशभर में लागू होगा आदेश
प्रशिक्षण के दौरान नवीन पाठ्यपुस्तक जिज्ञासा में दी गई विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। चूंकि यह प्रशिक्षण ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया था, इसलिए समूह कार्य के स्थान पर सभी प्रतिभागी शिक्षकों द्वारा एकल गतिविधियां प्रस्तुत की गईं।

भारत के 570 जिलों को नया निर्यात हब बनाने की तैयारी: 2030 तक वैश्विक बाजारों तक आसान होगी स्थानीय उत्पादों की पहुंच
प्रशिक्षकों का मानना है कि यह 20 दिवसीय प्रशिक्षण विकासखंड मनोरा के विज्ञान शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा, जिससे कक्षा में अध्यापन को अधिक रोचक और तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने में मदद मिलेगी।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version