Vande Bharat Express Train: भारतीय रेल ने देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस के शेड्यूल में बदलाव किया है। इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर, 2022 को किया था। भारतीय रेल के पश्चिम रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली ये सेमी हाई-स्पीड ट्रेन मुंबई सेंट्रल और गांधीनगर कैपिटल के बीच सफर करती है। ट्रेन नंबर- 20901/20902, मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को छोड़कर पूरे हफ्ते चलाई जाती है। मुंबई सेंट्रल और गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 521 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 6 घंटे 30 मिनट का समय लेती है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 19 सीनियर जजों को प्रमोशन, 27 का ट्रांसफर, जानें किसे मिली नई जिम्मेदारी

अब 7 नहीं, 8 स्टेशनों पर रुकेगी मुंबई सेंट्रल और गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस

भारतीय रेलवे द्वारा किए गए बदलावों के बाद अब मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 7 के बजाय 8 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। ये ट्रेन अब गुजरात के नवसारी रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के नए स्टॉपेज इस प्रकार हैं:

  • बोरीवली
  • वापी
  • वलसाड
  • नवसारी
  • सूरत
  • वडोदरा जंक्शन
  • आणंद जंक्शन
  • अहमदाबाद जंक्शन

Post Office Scheme: ₹1 लाख जमा पर मिलेगा ₹23,508 का पक्का ब्याज, जानें पूरी जानकारी

मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस का समय

गाड़ी संख्या- 20901, मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर कैपिटल के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रोजाना (बुधवार को छोड़कर) सुबह 6:00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन दोपहर 12:25 बजे गांधीनगर कैपिटल पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या- 20902, गांधीनगर कैपिटल से मुंबई सेंट्रल के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रोजाना (बुधवार को छोड़कर) दोपहर 14:05 बजे गांधीनगर कैपिटल से प्रस्थान करेगी और रात 8:30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया

मुंबई सेंट्रल और गांधीनगर कैपिटल के बीच चलाई जाने वाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होते हैं। मुंबई से गांधीनगर जाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एसी चेयर क्लास का किराया 1285 रुपये है जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2465 रुपये है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version