महिला आरक्षण और परिसीमन: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा सांसदों और विधायकों का कुनबा, लोकसभा और विधानसभा में दिखेगा ‘नारी शक्ति’ का दबदबा

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए इस वर्ष भी सुशासन तिहार 2026 का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर इस अभियान के सफल संचालन के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जन शिकायतों का समय पर निपटारा ही सुशासन की असली पहचान है और नागरिकों को पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

Google Pay का बड़ा धमाका: बिना बैंक अकाउंट के भी बच्चे कर सकेंगे UPI पेमेंट, गूगल ने लॉन्च किए ‘पॉकेट मनी’ और ‘UPI Circle’ फीचर्स
मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को आदेश दिया है कि 30 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी लंबित प्रकरणों को निपटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इसके तहत नामांतरण बंटवारा और सीमांकन जैसे भूमि संबंधी मामलों के साथ ही मनरेगा की लंबित मजदूरी भुगतान हितग्राहीमूलक योजनाओं के बकाया भुगतान और आय जाति निवास प्रमाण पत्र जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा बिजली ट्रांसफार्मर और हैंडपंप सुधार जैसे बुनियादी मुद्दों का समाधान भी सुनिश्चित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रदेश में लागू होगा UCC, महिलाओं और सैनिकों को रजिस्ट्री शुल्क में भारी छूट

योजना के अनुसार 1 मई से 10 जून 2026 तक पूरे प्रदेश में जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों के समूह और शहरों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर ये शिविर लगेंगे। इन शिविरों में शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी और पात्र लोगों को मौके पर ही लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि शिविरों में मिलने वाले आवेदनों का एक महीने के भीतर निराकरण हो और हर आवेदक को उसके आवेदन की स्थिति की जानकारी दी जाए।

इतिहास का पहला ‘मशीनी सरेंडर’: यूक्रेन के रोबोटिक योद्धाओं ने रूसी ठिकाने को जीता, बिना खून बहाए मिली बड़ी जीत

अभियान के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं विभिन्न जिलों का औचक निरीक्षण करेंगे और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे। वे सीधे हितग्राहियों से बात करेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें करेंगे। इस पूरे अभियान में मंत्रियों सांसदों और विधायकों की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि सुशासन तिहार का व्यापक प्रचार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें और इसे एक जन आंदोलन बनाया जा सके।

प्रदेश के कॉलेजों में शुरू होगी ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम की पढ़ाई, बाल सुरक्षा को मिलेगा मजबूत आधार

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version