जीरो एक्सीडेंट, 93% कम नुकसान: ‘कोरबा मॉडल’ बना देश के लिए मानव-वन्यजीव प्रबंधन का नया पैमाना
रायपुर | दिल्ली दौरे से लौटने के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने संगठन विस्तार, एंटी पेपर लीक कानून, पीएससी भर्ती विवाद और बस्तर समेत प्रदेश भर की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सरकार पर तीखे हमले बोले। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नई टीम में जल्द ही बदलाव देखने को मिलेंगे।
अब एक साल में पूरा होगा पोस्ट ग्रेजुएशन! जानिए UGC के नए 1-वर्षीय PG प्रोग्राम में किसे और कैसे मिलेगा दाखिला
कांग्रेस संगठन में जल्द होंगी नई नियुक्तियां
दीपक बैज ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस संगठन पुनर्गठन को लेकर मंथन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। संगठन में लगभग दस से बीस प्रतिशत नए चेहरों को शामिल किया जाएगा, जबकि अधिकांश पुराने पदाधिकारियों को बरकरार रखा जाएगा। जो पदाधिकारी व्यक्तिगत कारणों से संगठन को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं, उनकी जगह नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने नई नियुक्तियों पर अपनी सहमति दे दी है और जल्द ही सूची जारी की जाएगी।
दिल्ली समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कार्यों की तारीफ
दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की राष्ट्रीय संगठनात्मक समीक्षा बैठक का हवाला देते हुए बैज ने कहा कि ‘कनेक्ट सेंटर’ के माध्यम से पूरे देश में ऑनलाइन रिपोर्टिंग व्यवस्था लागू की गई है। इस रिपोर्टिंग प्रणाली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठनात्मक प्रदर्शन को खासा सराहा गया है। जिला अध्यक्षों के चयन से लेकर मंडल और पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार के कार्यों की तारीफ हुई और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
दुर्लभ औषधीय पौधों को बचाने और आदिवासियों के अधिकार सुरक्षित करने के लिए जनजातीय मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच बड़ा समझौता
एंटी पेपर लीक कानून और PSC विवाद पर भाजपा पर बोला हमला
प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में लाए गए एंटी पेपर लीक कानून और पीएससी विवाद पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि वर्ष 2024 में भी ऐसा ही कानून लाया गया था, लेकिन दो दर्जन से अधिक पेपर लीक मामलों के आरोपियों को क्लीन चिट दे दी गई। कानून बनाना अलग बात है, लेकिन उसे लागू करना और दोषियों पर कार्रवाई करना असल चुनौती है।
भाजपा सांसद संतोष पांडे के बयान पर पलटवार करते हुए बैज ने कहा कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए पीएससी घोटाले का झूठा नैरेटिव बनाया। एक तरफ जांच की बात की जा रही है और दूसरी तरफ उन्हीं चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तियां दी जा रही हैं। अगर वाकई घोटाला हुआ था, तो नियुक्तियां क्यों दी गईं?
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर हाईटेक निगरानी, चेहरा देखते ही होगी अपराधियों की पहचान
बस्तर में मलेरिया-डायरिया का कहर और अस्पतालों में बदहाली
प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर चिंता जताते हुए दीपक बैज ने आरोप लगाया कि राज्य का स्वास्थ्य तंत्र पूरी तरह चरमरा गया है। बस्तर संभाग में लोग मलेरिया और डायरिया जैसी रोकथाम योग्य बीमारियों से दम तोड़ रहे हैं, जबकि स्वास्थ्य मंत्री अपनी नाकाम उपलब्धियां गिनाने में व्यस्त हैं।
जगदलपुर मेडिकल कॉलेज जैसे प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान में मरीजों के स्ट्रेचर से सीमेंट ढोया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश के बाजारों में नकली और अमानक दवाओं की बिक्री की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार ठोस कार्रवाई करने के बजाय आंखें मूंदे बैठी है।
राज्य के शासकीय सेवकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का ड्राफ्ट तैयार, राज्य के पेंशनरों के लिये भी प्रस्ताव सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (CGHS) अनुसार दिया है- राजेश चटर्जी
आक्रामक तेवर में दिखी प्रदेश कांग्रेस
दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद दीपक बैज ने न केवल संगठन में नई ऊर्जा फूंकने का खाका तैयार कर लिया है, बल्कि युवाओं, छात्रों और स्वास्थ्य जैसे जन-सरोकार के मुद्दों पर भाजपा सरकार की घेराबंदी भी तेज कर दी है।


