अब पोर्टलों पर अनिवार्य रूप से अपलोड होगी पेयजल टेस्टिंग रिपोर्ट; लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

डेढ़ लाख से अधिक शिक्षक नियमित रूप से दर्ज करा रहे हैं ऑनलाइन उपस्थिति; शिक्षा मंत्री ने जताया आभार

रायपुर (30 जुलाई):

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने VSK (विद्या समीक्षा केंद्र) ऐप में आ रही तकनीकी त्रुटियों एवं एरर संबंधी शिकायतों को राज्य सरकार द्वारा गंभीरता से लेने की बात कही है। उन्होंने राज्य के सभी शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए स्पष्ट किया है कि VSK ऐप में आ रही तकनीकी समस्याओं के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं काटा जाएगा।

स्मार्ट शौचालय, लाइव ट्रैकिंग और ऐप रेटिंग: टोल प्लाज़ा पर मिलेंगी विश्व-स्तरीय सुविधाएँ; NHAI का नया ‘नो परफ़ॉर्मेंस, नो पेमेंट’ मॉडल लागू

15 अगस्त तक ऐप होगा पूरी तरह सुचारु
शिक्षा मंत्री श्री यादव ने बताया कि संबंधित अधिकारियों और तकनीकी टीम को ऐप की सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने 15 अगस्त तक ऐप की तकनीकी खामियों को दूर कर इसे पूरी तरह सुचारु बनाने का लक्ष्य रखा है, ताकि शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में कोई परेशानी न हो।

शिक्षाकर्मियों की पेंशन को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राज्य सरकार की रिट अपील खारिज

85 प्रतिशत शिक्षक रोज लगा रहे हैं अटेंडेंस
शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के कुल 1 लाख 75 हजार शिक्षकों में से लगभग डेढ़ लाख (85 प्रतिशत) शिक्षक प्रतिदिन VSK ऐप के जरिए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि राज्य के शिक्षक नई तकनीक को अपनाकर शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और आधुनिक बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

जीरो एक्सीडेंट, 93% कम नुकसान: ‘कोरबा मॉडल’ बना देश के लिए मानव-वन्यजीव प्रबंधन का नया पैमाना

शिक्षकों के हित और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध सरकार
श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के सम्मान, सुविधा और हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी शिक्षक को तकनीकी खामियों का खामियाजा नहीं भुगतना पड़ेगा। उन्होंने शिक्षकों से अपील की है कि वे पूर्व की भांति VSK ऐप का उपयोग करते रहें और किसी भी समस्या या सुझाव को अधिकारियों तक जरूर पहुंचाएं, ताकि व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

अब एक साल में पूरा होगा पोस्ट ग्रेजुएशन! जानिए UGC के नए 1-वर्षीय PG प्रोग्राम में किसे और कैसे मिलेगा दाखिला

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version