नई दिल्ली: 1 जुलाई 2026 से देश में आम आदमी की जेब, बैंकिंग और वित्तीय आदतों से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अगर आप टैक्सपेयर हैं, क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं या नया पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं, तो इन बदलावों को ध्यान से समझ लें ताकि किसी भी तरह के नुकसान या जुर्माने से बचा जा सके।

आइए जानते हैं इन 5 प्रमुख बदलावों के बारे में जो आपकी वित्तीय दिनचर्या को सीधे प्रभावित करेंगे:

1. ITR दाखिल करने की अंतिम तारीख तय, चूकने पर लगेगा भारी जुर्माना

वित्तीय वर्ष 2025-26 (आकलन वर्ष 2026-27) के लिए ITR-1 और ITR-2 फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2026 तय की गई है। यदि आप इस समय सीमा के भीतर अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल नहीं करते हैं, तो आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।देरी से रिटर्न भरने पर आप अपनी पसंद का टैक्स रिजीम (Tax Regime) नहीं चुन पाएंगे और बिजनेस या अन्य घाटे (Losses) को अगले वर्षों के लिए कैरी फॉरवर्ड करने की सुविधा भी छिन जाएगी।

2. आधार धारकों के लिए बड़ी राहत: ईमेल अपडेट करना हुआ बिल्कुल मुफ्त

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आम जनता को एक बड़ी राहत दी है। 1 जुलाई 2026 से आधार मोबाइल ऐप के जरिए अपने रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस को अपडेट करना पूरी तरह से फ्री कर दिया गया है। पहले इस काम के लिए 75 रुपये का शुल्क देना पड़ता था। सरकार ने इस शुल्क को अगले 6 महीनों के लिए (31 दिसंबर, 2026 तक) अस्थायी रूप से माफ किया है।

3. SBI और HDFC क्रेडिट कार्ड नियमों में सख्ती, लाउंज एक्सेस के लिए खर्च करनी होगी मोटी रकम

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए झटका देने वाली खबर है। बैंकों ने अपने रिवॉर्ड पॉइंट्स और लाउंज एक्सेस के नियमों को कड़ा कर दिया है:1 जुलाई से ‘PhonePe SBI Credit Cards’ और सेलेक्ट ब्लैक के रिवॉर्ड पॉइंट प्रोग्राम में बदलाव हो रहा है। अब रिवॉर्ड पॉइंट्स कमाने की एक नई लिमिट तय की गई है और कई ट्रांजैक्शन्स को इस लिस्ट से बाहर कर दिया गया है, यानी उन पर कोई पॉइंट नहीं मिलेगा। अब हर कैलेंडर तिमाही में 3 फ्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस का फायदा तभी मिलेगा, जब आपने पिछली तिमाही में कम से कम 60,000 रुपये खर्च किए हों। (जैसे: जुलाई-सितंबर में लाउंज का फायदा उठाने के लिए अप्रैल-जून के बीच 60,000 रुपये खर्च करना जरूरी होगा)।

4. नया पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, जेब पर बढ़ेगा बोझ

अगर आप विदेश यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं या आपका पासपोर्ट रिन्यू होने वाला है, तो अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। विदेश मंत्रालय ने 1 जुलाई, 2026 से सामान्य (Normal) और तत्काल (Tatkal) दोनों श्रेणियों के पासपोर्ट के लिए सर्विस फीस में बढ़ोतरी कर दी है। यह नियम भारत के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले भारतीयों पर भी लागू होगा।

5. मिस-सेलिंग करने वाले बैंकों पर RBI की गाज, ग्राहकों को मिलेगा पूरा रिफंड

बैंक ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। 1 जुलाई 2026 से लागू हो रहे नए नियमों के मुताबिक, अगर कोई बैंक किसी ग्राहक को गुमराह करके या गलत जानकारी देकर कोई वित्तीय उत्पाद (जैसे इंश्योरेंस या इन्वेस्टमेंट प्लान) बेचता है (Miss-selling), तो बैंक पर सख्त कार्रवाई होगी।पीड़ित ग्राहक अब अपनी पूरी रकम के रिफंड के साथ-साथ हुए नुकसान के मुआवजे का भी पूरी तरह हकदार होगा।

1 जुलाई से लागू होने वाले इन बदलावों को देखते हुए अपनी वित्तीय प्लानिंग आज ही कर लें, खासकर क्रेडिट कार्ड के खर्च और आधार अपडेट जैसे कामों को समय रहते निपटा लें।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version