8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा सस्पेंस खत्म: अक्टूबर में होने जा रही है वो बैठक, जिसका सबको था इंतजार!
सीएम विष्णुदेव साय का बस्तर दौरा: सुकमा और जगदलपुर में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा
छत्तीसगढ़ में बिजली कर्मियों की पुरानी पेंशन बहाली पर हलचल तेज: 9 हजार कर्मचारी OPS से वंचित, मंत्री देवांगन बोले- सीएम की बैठक में उठेगा मुद्दा
रायपुर में ‘यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 2026’ का भव्य आगाज आज: राज्यपाल रमेन डेका करेंगे शुभारंभ, सीएम साय करेंगे अध्यक्षता
छत्तीसगढ़ के युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के ‘कृषि मंडपम’ में आज से तीन दिवसीय ‘छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 2026’ शुरू होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन का औपचारिक शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।
दिग्गज जनप्रतिनिधि और विशेषज्ञ होंगे शामिल
उद्घाटन समारोह में प्रदेश के कृषि विकास, किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम के साथ ही विधायक मोतीलाल साहू और अनुज शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच साझा करेंगे। इस कॉन्क्लेव का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भिलाई, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर, ट्रिपल आईटी (IIIT) नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और नाबार्ड (NABARD) के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।
अत्याधुनिक सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण
कॉन्क्लेव के पहले दिन आज प्रदेश के युवाओं को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। परिसर में दो एकड़ क्षेत्र में तैयार किए गए छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं एकमात्र बायोटेक्नोलॉजी सेक्टर-केंद्रित ‘सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर’ के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया जाएगा। यह केंद्र अत्याधुनिक BSL-3 सुविधा, आधुनिक टेस्टिंग लैब और को-वर्किंग स्पेस से लैस है, जिसका उद्देश्य शोधकर्ताओं और नए उद्यमियों के विचारों को प्रयोगशाला से जमीन पर उतारना है।
स्टार्टअप्स को मिलेंगे नकद पुरस्कार, 1200 से अधिक युवाओं का पंजीयन
तीन दिनों तक चलने वाले इस कॉन्क्लेव में नवाचार एवं स्टार्टअप प्रदर्शनी के साथ-साथ विशेष पिचिंग सत्र आयोजित होंगे। पिचिंग सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन युवा स्टार्टअप्स को क्रमशः 1 लाख रुपये, 75 हजार रुपये और 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। युवाओं में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है; अब तक 1200 से अधिक युवा छात्र, शोधार्थी और आकांक्षी उद्यमी पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि आज मौके पर स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी रखी गई है।
त्योहारी सीजन में महंगाई का झटका: 1 अक्टूबर से महंगे होंगे AC, TV, फ्रिज और वॉशिंग मशीन; कंपनियों ने दिए 8% तक दाम बढ़ाने के संकेत
कांग्रेस में बैठकों का मैराथन दौर: सुखदेव भगत ने संभाला मोर्चा
UPI से शेयर मार्केट में निवेश पर 15 अक्टूबर से नया MDR: जानिए क्या आपकी जेब पर पड़ेगा असर, NSE CEO ने स्थिति की साफ
विश्व रेबीज दिवस: पशु चिकित्सालयों में निशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान
2 अक्तूबर को देशभर में ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे मोबाइल रिटेलर्स: QR कोड पर बांधेंगे काला कपड़ा
सर्राफा बाजार: सोने और चांदी के आज के ताजा भाव
-
सोना (प्रति ग्राम):
-
24 कैरेट: राष्ट्रीय औसत ₹15,282 (इंदौर/भोपाल में ₹15,272, रायपुर में ₹15,267)
-
22 कैरेट: राष्ट्रीय औसत ₹14,009 (इंदौर/भोपाल में ₹13,999, रायपुर में ₹13,994)
-
18 कैरेट: राष्ट्रीय औसत ₹11,465 (इंदौर/भोपाल में ₹11,455, रायपुर में ₹11,450)
-
-
चांदी (MP और छत्तीसगढ़): ₹244.90 प्रति ग्राम, यानी 10 ग्राम का भाव ₹2,449 तथा प्रति किलोग्राम चांदी का भाव ₹2,44,900 पर स्थिर रहा।
School Holiday October: अक्तूबर में कब-कब बंद रहेंगे विद्यालय? गांधी जयंती से दुर्गा पूजा -दशहरा तक… देखें पूरी लिस्ट
पितृ पक्ष 2026: द्वितीया श्राद्ध आज, जानें शुभ मुहूर्त और विधि विधान
-
शुभ मुहूर्त:
-
कुतुप मुहूर्त: दोपहर 11:48 बजे से 12:36 बजे तक (तर्पण व पिंडदान के लिए सर्वश्रेष्ठ)
-
रौहिण मुहूर्त: दोपहर 12:36 बजे से 01:23 बजे तक
-
अपराह्न काल: दोपहर 01:23 बजे से 03:47 बजे तक
-
-
नियम व पंचबलि: शास्त्रसम्मत विधि के अनुसार दक्षिण दिशा की ओर मुख करके कुश की पवित्री धारण कर काले तिल, जल और अक्षत से पितृ तर्पण किया जाता है। तर्पण के उपरांत पंचबलि कर्म (गाय, कुत्ते, कौवे, चींटी और देवताओं के लिए भोजन) निकालकर ब्राह्मण भोजन या मंदिर में अन्न दान करने का विधान है। दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: चरित्र शंका में पति ने पत्नी और दो मासूम बेटों को चाकुओं से गोदा, खुद की भी जान लेने की कोशिश

