Sawan 2026: 30 जुलाई से गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’! इस महीने दान-पुण्य का क्या है महत्व और क्या हैं हेल्थ रूल्स? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी BEO की: विनोद गुप्ता

जशपुर नगर।

कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में संचालित यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत जिले के सभी विकासखंडों के‌ बीईओ, एबीईओ और बीआरसीसी का शैक्षणिक गुणवत्ता उन्नयन हेतु एकदिवसीय उन्मुखीकरण संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में हुआ।

CG High Court  : प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक, वरिष्ठता को दरकिनार करने पर सरकार से मांगा जवाब

उन्मुखीकरण की शुरुआत प्रशिक्षण से अपेक्षाओं से प्रारंभ किया गया। यशस्वी जशपुर के नोडल विनोद गुप्ता ने बताया कि अपेक्षाओं एवं समस्या का समाधान वही व्यक्ति कर सकता है जो जीवन में आत्म सम्मान चाहता है और जो मानव बनकर नौकरी नहीं बल्कि सेवा करना चाहता हो। विनोद गुप्ता ने बताया कि ऊर्जा ही ईश्वर का स्वरूप है। एक शिशु ईश्वर का स्वरूप होता है क्योंकि उसके जन्म के समय उसमें सकारात्मक ऊर्जा शत प्रतिशत होती है जो कि धीरे-धीरे कम होती चली जाती है।

UDISE+ 2025-26: छत्तीसगढ़ की शिक्षा के लिए उम्मीद की रिपोर्ट, लेकिन असली परीक्षा अब 33 जिलों की शिक्षक बढ़े, ड्रॉपआउट घटा, ट्रांजिशन रेट सुधरा, डिजिटल सुविधाएं बढ़ीं… अब सवाल- क्या यह बदलाव जशपुर, सरगुजा और बस्तर के अंतिम गांव तक पहुंचा?

उन्होंने कहा कि नकारात्मकता से मनुष्य के आचरण में जो बदलाव होता है, उसके अनुसार ही एक मनुष्य देवता, महामानव, मानव और दानव बनता है। एक खराब शिक्षक केवल कुछ बच्चों का भविष्य खराब करता है लेकिन एक खराब बीईओ हजारों बच्चों का भविष्य खराब कर सकता है। अतः प्रत्येक बीईओ को शिक्षा में गुणात्मक सुधार हेतु उन्हें कंफर्ट जोन से निकालकर ग्रोथ जोन तक का सफ़र करना होगा तभी उनके सपने पूरे होंगे और उनको खुशी मिलेगी। विनोद गुप्ता ने नौकरी और सेवा में सोलह बिंदु पर अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि नौकरी करने वाले अधिकारी जीविका उपार्जन और वेतन के लिए काम करते हैं जबकि सेवा करने वाले अधिकारी राष्ट्र निर्माण और छात्रों के भविष्य निर्माण के लिये काम करते हैं।

कफ सिरप में अल्कोहल क्यों मिलाया जाता है? कैसे पहचानें 12% से ज्यादा Alcohol वाली दवा, जानिए सरकार का नया नियम

उन्होंने कहा कि नौकरी करने वाले चुनौती को समस्या समझते हैं जबकि सेवा करने वाले चुनौती को अवसर मान कर मिशन मोड में काम करते हैं। प्रशिक्षण के अन्त में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाई एवं हाइयर सेकेंडरी विद्यालयों के ऑनलाइन मॉनिटरिंग प्रपत्र को विश्लेषित करते हुए अधिकारियों से चर्चा की गई एवं उसमें आमूलचूल परिवर्तन किए गए।

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया नियम: कक्षा पहली में प्रवेश के लिए अब 6 वर्ष की आयु अनिवार्य

सभी अधिकारियों का पूरे मन और पूरी क्षमता से कार्य करने के स्लोगन के साथ सभी अधिकारियों से लिखित प्रतिवेदन लेकर उन्मुखीकरण कार्यशाला के समापन की घोषणा की गई। इस कार्यशाला में यशस्वी जशपुर के सहयोगी संजीव शर्मा, सदस्य अवनीश पांडेय एवं संजय दास आवश्यक सहयोग हेतु उपस्थित रहे।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version