रायपुर:
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB/व्यापम), रायपुर ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं के लिए अपना वार्षिक कैलेंडर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है. मंडल द्वारा 31 अगस्त 2026 को यह कैलेंडर जारी किया गया है, जिसके तहत प्रदेश में बहुप्रतीक्षित शिक्षक पात्रता परीक्षा (T.E.T.) का आयोजन 26 सितंबर 2027 को किया जाएगा.
80,500 से अधिक शिक्षकों और अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण
छत्तीसगढ़ के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थ लगभग 80,500 शिक्षकों और शिक्षक पद की तैयारी कर रहे नए अभ्यर्थियों के लिए इस टीईटी परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा।
व्यापम द्वारा फिलहाल केवल संभावित परीक्षा तिथियों की सूची (कैलेंडर) जारी की गई है। ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे, आवेदन शुल्क, परीक्षा शहर और अन्य विस्तृत दिशा-निर्देशों के संबंध में उम्मीदवारों को आधिकारिक विस्तृत अधिसूचना का इंतजार करना होगा। संबंधित विभाग से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद मंडल द्वारा विस्तृत विज्ञापन जारी किए जाएंगे।
इन शिक्षकों को मिलेगा वर्ष 2025-26′ के लिए राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार
वर्ष 2027 की प्रमुख परीक्षा तिथियां एक नजर में:
- 10 जनवरी 2027: समूह 02 – उप समूह 02
- 14 मार्च 2027: समूह 01
- 02 मई 2027: पी.पी.टी. एवं प्री बी.एड.
- 09 मई 2027: पी.ई.टी. एवं प्री एम.एस.सी. नर्सिंग
- 26 सितंबर 2027: टी.ई.टी. (शिक्षक पात्रता परीक्षा)
- 03 अक्टूबर 2027: सेट (SET)
परीक्षा से जुड़ी हर नई अपडेट और विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर नजर रख सकते हैं।


