सर्दियां शुरू होते ही हर घर में गीजर की घंटों चलने वाली आवाज सुनाई देने लगती है। सुबह के बाथरूम से लेकर शाम की किचन तक-गर्म पानी का इस्तेमाल बढ़ जाता है, और इसके साथ बिजली का बिल भी। कई घरों में 3KVA वाले गीजर दिनभर चालू रहते हैं, जिससे महीनेभर का बिल अचानक हजारों रुपये बढ़ जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि असल समस्या गीजर का अधिक तापमान सेट करना और गलत उपयोग की आदतें हैं। यदि कुछ साधारण नियम अपनाए जाएं, तो ठंड में भी बिजली बिल 20–30% तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे।
गीजर कितना बिजली खा जाता है?
अधिकतर घरों में 3KVA के गीजर लगाए जाते हैं। एक 3kW गीजर 1 घंटे में लगभग 3 यूनिट बिजली खपत करता है।
यदि आप गीजर 3–4 घंटे प्रतिदिन ऑन रखते हैं तो 12 यूनिट/दिन, यानी करीब 360 यूनिट/महीना बिजली सिर्फ गीजर से खर्च होती है। अगर प्रति यूनिट बिजली का रेट ₹7 माना जाए, तो सिर्फ गीजर चलाने पर ₹2,500 तक का बिल आ सकता है। इसलिए “गीजर कैसे चलाएं” ये जानना बिल बचाने के लिए बहुत जरूरी है।
सही तापमान सेटिंग से बिजली बचाएं
अक्सर लोग पानी तुरंत गर्म करने के चक्कर में गीजर को Full Temperature पर सेट कर देते हैं। हकीकत यह है कि नहाने के लिए 37–40°C ही पर्याप्त होता है। BEE (Bureau of Energy Efficiency) की सलाह है- गीजर का तापमान 55–60°C सेट करें। यह ऊर्जा-कुशल, ओवरहीटिंग से बचाता है और बिजली की खपत 15% तक कम करता है। मीडियम हीटिंग पर गीजर चलाने से 20–30% तक बिल की बचत संभव है।
सर्दियों में गीजर ऐसे चलाएं—बिल घटेगा
- गीजर 55–60°C (Medium) पर रखें
- नहाने से 10–15 मिनट पहले ऑन करें
- शॉवर के बदले बाल्टी/मग से नहाएं- कम पानी, कम हीटिंग
- नहाते समय गीजर ऑफ रखें, बार-बार रीहीट नहीं करेगा
- काम पूरा होते ही गीजर बंद कर दें- Standby Mode में न रखें
सर्दियों में गीजर का स्मार्ट उपयोग ही बिजली बिल बचाने की कुंजी है। कम तापमान, सीमित उपयोग और सही समय पर ऑन-ऑफ इतने से ही बिल 30% तक कम हो सकता है। ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Instagram पर फॉलो करें।

