मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही छत्तीसगढ़ में ठंड ने दोबारा जोर पकड़ लिया है। प्रदेशभर में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग में सुबह के समय घना कोहरा और सर्द हवाएं चलने से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए शीतलहर और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पांच से सात जनवरी के बीच प्रदेश के कई जिलों में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है, वहीं उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिनों में रात का तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है, जिससे ठंड का असर और तेज होगा।
भीषण सर्दी और शीतलहर का कहर: कई राज्यों में स्कूल बंद, अलग-अलग जिलों में जारी हुए नए आदेश
सोमवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
अग्निवीर भर्ती रैली: एडमिट कार्ड जारी, 10 से 24 जनवरी तक धमतरी में होगी रैली
न्यायधानी बिलासपुर में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात ठंड में अचानक इजाफा देखा गया। एक दिन पहले जहां न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री था, वहीं सोमवार सुबह यह गिरकर 12.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे के कारण दृश्यता कम रही और वाहनों की गति धीमी पड़ गई। दिन में धूप जरूर निकली, लेकिन उसमें गर्माहट नहीं थी।
साल 2026 में कब मनाए जाएंगे होली, रक्षाबंधन और दिवाली? जानिए बड़े पर्वों का पूरा कैलेंडर
पहाड़ी क्षेत्र पेंड्रारोड में ठंड का असर सबसे ज्यादा नजर आ रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, रायपुर, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, मोहला-मानपुर और खैरागढ़-छुईखदान जिलों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर जैसी स्थिति बनी रह सकती है। हवा में नमी कम होने के कारण ठंड का असर और तीखा महसूस किया जा रहा है।
शीतलहर का प्रकोप : झारखंड और उत्तर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं, कई जिलों में कोहरा अलर्ट
राजधानी रायपुर में भी आज धुंध छाए रहने की संभावना है। यहां तापमान 13 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर सुबह और रात के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, गर्म कपड़े पहनने और वाहन चलाते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
बिहार से छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों के लिए सीधी बस सेवा, अब ट्रेन पर निर्भरता होगी कम

