डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस को लेकर तैयारियाँ तेज, तीन दिन नवा रायपुर में रहेंगे प्रधानमंत्री

जशपुरनगर। शहर ने रविवार की सुबह ख्रीस्त राजा पर्व की आध्यात्मिक गरिमा और गहन श्रद्धा को अपनी आंखों से देखा और महसूस किया। वर्षभर की धार्मिक परंपराओं में विशेष स्थान रखने वाले इस पर्व पर संत इग्नासियुस चर्च शांति भवन में प्रातः मिस्सा पूजा आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में विश्वासी शामिल होकर प्रार्थना में सहभागी बने।

जंगल में हाथियों का हमला: गाय खोजने गए व्यक्ति की दर्दनाक मौत

इस अवसर पर करबला मैदान से सुबह 7 बजे भव्य शोभायात्रा आरंभ हुई। जैन स्कूल, बस स्टैंड, महाराजा चौक, हॉस्पिटल रोड, जेल रोड और कलेक्ट्रेट मार्ग से गुजरती हुई यह यात्रा शांति भवन गिरजाघर में जाकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में प्रार्थना, भजन और जयघोष की ध्वनियाँ गूंजती रहीं, जिससे शहर का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिकता में रंग गया।

आवारा कुत्तों का आतंक रोकने राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई: 7 विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी, हर संस्था में होंगे नोडल अधिकारी नियुक्त

शोभायात्रा का नेतृत्व फादर फुलजेंस एक्का ने किया। श्रद्धालु हाथों में मोमबत्तियाँ और क्रूस लिए आगे बढ़ते रहे, वहीं स्वर्गदूतों की वेशभूषा में सजे बच्चों द्वारा की गई पुष्पवर्षा ने इस यात्रा को और अधिक मनभावन बना दिया। मार्ग में कई स्थानों पर नागरिकों ने जल, फूल और भक्ति गीतों के साथ यात्रा का स्वागत किया।

जशपुर के तैराकों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम: सतेंद्र राम ने जीता रजत पदक खिरोसिंधु नायक अब दिल्ली में दिखाएंगी दमखम

फादर फुलजेंस एक्का ने बताया कि ईसाई परंपरा में नवंबर का अंतिम रविवार ख्रीस्त राजा पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व उस आध्यात्मिक राज्य का प्रतीक है जिससे मानव हृदय में शांति, न्याय, प्रेम, सत्य, समानता और भाईचारे के मूल्यों का प्रसार होता है। इसी के साथ नए पूजन वर्ष का भी शुभारंभ माना जाता है।

कड़कड़ाती सर्दी में रेलवे का बड़ा फैसला: 7 जोन की 247 ट्रेनें 3 महीने तक रद्द, 2 करोड़ यात्रियों की यात्रा पर असर

शहर और ग्रामीण अंचलों से आए बड़ी संख्या में धर्मावलंबियों ने उत्साह के साथ इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लिया। काथलिक सभा कार्यकारिणी, महिला संघ और युवा संघ ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दुनिया की पहली ब्लैक टाइगर सफारी को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी — वन्यजीव पर्यटन में नया हॉटस्पॉट

समुदाय ने इस अवसर पर समाज में शांति, प्रेम, एकता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही यह जानकारी दी कि 1 दिसंबर से आगमन काल की शुरुआत होगी, जिसके तहत विश्वासी घर–घर जाकर ईसा मसीह के आगमन का संदेश साझा करेंगे।

Realme P4X 5G आ रहा है धमाल मचाने! 90FPS गेमिंग और 45W चार्जिंग के साथ होगा पावरफुल लॉन्च

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version