छत्तीसगढ़ विधानसभा: वर्ष 2025 में 31 विधेयकों पर लगी मुहर, जानें प्रदेश की दिशा बदलने वाले प्रमुख कानूनों के बारे में

रायपुर। टीईटी (TET) की अनिवार्यता के विरोध में देशभर के शिक्षकों ने अब आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है।

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ दिल्ली में हुंकार भरेगा छत्तीसगढ़, 4 अप्रैल को रामलीला मैदान में जुटेंगे हजारों शिक्षक

आगामी 4 अप्रैल को देश की राजधानी दिल्ली में एक विशाल राष्ट्रीय आंदोलन आयोजित होने जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या में शिक्षक अपनी आवाज बुलंद करने पहुंचेंगे। इस महत्वपूर्ण रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए ‘टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (टीएफआई) छत्तीसगढ़ की एक उच्च स्तरीय ऑनलाइन बैठक संपन्न हुई, जिसमें आंदोलन को सफल बनाने के लिए कई निर्णायक कदम उठाए गए हैं।

क्या आप जानते हैं आपके परमवीर चक्र ,महावीर, कीर्ति और शौर्य चक्र वीरों को कितना सम्मान देती है छत्तीसगढ़ सरकार? देखें पदकों के हिसाब से सम्मान राशि की पूरी सूची।

टीएफआई छत्तीसगढ़ की इस महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केदार जैन एवं मनीष मिश्रा सहित छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर और विभिन्न शैक्षिक संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। लगभग दो घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 21 मार्च को प्रदेश के सभी 33 जिलों में टीएफआई छत्तीसगढ़ की संयुक्त बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में टीएफआई में शामिल सभी शिक्षक संगठनों के जिला अध्यक्ष आपसी तालमेल और समन्वय स्थापित कर रणनीति बनाएंगे, जिन्हें अब ‘जिला संचालक’ के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठनात्मक मजबूती को निचले स्तर तक ले जाने के लिए आगामी 24 मार्च को प्रदेश के समस्त 146 विकासखंडों में भी ब्लॉक स्तरीय बैठकें आयोजित की जाएंगी, जहाँ ब्लॉक अध्यक्ष अब ‘ब्लॉक संचालक’ की भूमिका में कार्य करेंगे। दिल्ली आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक विकासखंड से एक लग्जरी बस रवाना करने की योजना बनाई गई है, जिसका संपूर्ण प्रबंधन और सामंजस्य संबंधित ब्लॉक संचालक सुनिश्चित करेंगे। इस राष्ट्रीय आंदोलन की विधिवत लिखित सूचना और दिल्ली कूच की जानकारी समस्त जिला एवं ब्लॉक संचालकों द्वारा अपने-अपने जिला कलेक्टर, जिला शिक्षाधिकारी और विकासखंड शिक्षाधिकारी को अनिवार्य रूप से दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ की  जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदी, पर पढ़ाई में भी आगे! छत्तीसगढ़ की जेलों में 14 हजार की जगह 20 हजार से ज्यादा बंदी। 139 कैदी सलाखों के पीछे कर रहे हैं ग्रेजुएशन और PG

आंदोलन में शामिल होने वाले शिक्षक साथी नियमानुसार एक से तीन दिन का अवकाश लेंगे और इसके लिए आवेदन दो-तीन दिन पूर्व ही अपने बीईओ या संकुल समन्वयक को प्रेषित कर दिए जाएंगे। जो शिक्षक साथी दिल्ली नहीं जा पाएंगे, वे सभी टीईटी से प्रभावित शिक्षक 4 अप्रैल को सामूहिक रूप से एक दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर हड़ताल पर रहेंगे। इस पूरे अभियान और दिल्ली जाने वाले शिक्षकों के परिवहन व्यय के लिए ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों से एक निर्धारित शुल्क लिया जाएगा, जिसका एक हिस्सा प्रदेश इकाई को दिल्ली आंदोलन के खर्च हेतु भेजा जाएगा।

CG विधानसभा में गूँजा पेयजल का मुद्दा: प्रदेश में हैंडपंप तकनीशियनों के 50% पद खाली, गर्मी से पहले कैसे बुझेगी प्यास? देखें जिलेवार खाली पदों की कुंडली

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि दिल्ली के इस राष्ट्रीय आंदोलन के पश्चात अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में राजधानी रायपुर में टीईटी के विरोध में एक वृहद और व्यापक आंदोलन किया जाएगा। टीएफआई छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के उन सभी शिक्षक संगठनों से भी इस मुहिम में शामिल होने का पुरजोर आग्रह किया है जो अभी तक फेडरेशन का हिस्सा नहीं बने हैं। शिक्षकों का यह एकजुट प्रयास टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ उनके कड़े विरोध को दर्शाता है।

कैसे हुनरमंद बनेंगे छत्तीसगढ़ के छात्र? सरकारी स्कूलों में ‘व्यावसायिक प्रशिक्षकों’ का अकाल। प्रदेश में 499 पद खाली, —देखें अपने जिले का हाल

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version