महाशिवरात्रि : आस्था का महासंगम; देवघर से उज्जैन तक गूंजेगा ‘हर-हर महादेव
जशपुर। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के अध्यक्ष श्री यू.डी. मिंज ने इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित शिकायत पत्र सौंपते हुए निष्पक्ष जांच एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

सावधान! आधार लिंक नहीं तो अटक जाएगी पीएम-किसान की अगली किस्त, छत्तीसगढ़ के 34,622 किसानों की किस्तें अटकीं
शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के दौरान कुछ स्थानों पर निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता प्रभावित हो रही है। आरोप है कि कई मतदान केंद्रों में बीएलओ (BLO) द्वारा बिना विधिवत जांच एवं बिना नोटिस दिए मतदाताओं के नाम हटाने अथवा हटाने की तैयारी की जा रही है।
छत्तीसगढ़ की पंचायतों में हाई-टेक हुई ग्राम सभाएं, 75% पंचायतों में बोलकर दर्ज होने लगी कार्यवाही
श्री मिंज ने बताया कि अनेक मतदाता वर्षों से उसी पते पर निवास कर रहे हैं, उनके पास पहचान और निवास से जुड़े सभी वैध दस्तावेज उपलब्ध हैं, इसके बावजूद केवल शिकायतों के आधार पर उनके नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला बताया।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि कुछ मामलों में शिकायतें प्रेरित एवं दुर्भावनापूर्ण प्रतीत होती हैं, जिनका उद्देश्य विशेष वर्ग या क्षेत्र के मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करना है। साथ ही यह आरोप भी लगाया गया है कि बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को मौखिक निर्देश देकर बिना पर्याप्त सत्यापन के कार्रवाई करने का दबाव बनाया जा रहा है।
CGPSC 2025-26: 22 फरवरी को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 33 जिलों में बनाए गए केंद्र
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांग की है कि—किसी भी मतदाता का नाम हटाने से पूर्व नियमानुसार नोटिस जारी कर उसे पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाए।शिकायत के आधार पर की जाने वाली कार्रवाई राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में पारदर्शी ढंग से की जाए।
चुनाव आयोग के नियमों एवं जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
चलो मैनपाट: प्रकृति, एडवेंचर और संस्कृति के अद्भुत संगम : 13 फरवरी से मैनपाट महोत्सव का भव्य आगाज़, बॉलीवुड और भोजपुरी सितारों से सजेगी शाम
दोषी अधिकारियों अथवा कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं की पुनरावृत्ति न हो।उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी मतदाता के अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे को उच्च स्तर तक उठाया जाएगा।

