रायपुर। अभनपुर के मंगल भवन में कांग्रेस के 10 दिवसीय आवासीय ‘DCC संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। 20 से 29 जून तक चलने वाले इस महत्वपूर्ण शिविर में कल 21 जून को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विशेष रूप से शामिल होंगे और नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को संगठनात्मक मजबूती का पाठ पढ़ाएंगे।

​AICC द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी कल दोपहर 2:00 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे सड़क मार्ग द्वारा अभनपुर स्थित प्रशिक्षण स्थल के लिए रवाना होंगे। शाम 5:30 बजे तक वे जिला अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस सत्र में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, फील्ड विजिट की बारीकियों और सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों पर वे विशेष प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण सत्र के उपरांत वे शाम 6:40 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ प्रवास कुल 4 घंटे 40 मिनट का होगा।

​शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज आयोजन स्थल पहुंचकर आवास, भोजन और बैठक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व विधायक धनेंद्र साहू सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

​इधर, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने समाज के वंचित वर्गों के बीच पहुंचकर सेवा भाव प्रदर्शित किया। कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ बस्तियों में जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया। साथ ही, मेकाहारा अस्पताल में कैंसर मरीजों और बच्चों के बीच फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, एनएसयूआई द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने छात्रों के साथ स्वयं रक्तदान कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

​श्री मेनन ने कहा कि राहुल गांधी का जीवन गरीबों और वंचितों के अधिकारों के लिए समर्पित है। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके विचारों और सामाजिक न्याय की लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version