रायपुर। स्वतंत्रता दिवस 2026 के पावन अवसर पर उत्कृष्ट, निष्ठावान और समर्पित सेवाओं के लिए देशभर के पुलिस एवं सुरक्षा बलों के अधिकारियों व जवानों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ पुलिस के 10 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘सराहनीय सेवा के लिए पदक’ (Medal for Meritorious Service – MSM) से नवाजे जाने की आधिकारिक घोषणा की गई है। यह सम्मान उनके कर्तव्य के प्रति समर्पण, अदम्य निष्ठा और उल्लेखनीय कार्यशैली के लिए दिया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: अनुकंपा नियुक्ति कल्याणकारी उपाय, नियम का कठोर पालन उद्देश्य को नहीं मार सकता
15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ के 12 पुलिस अफसरों को मिलेगा राष्ट्रपति मेडल! ,CM साय करेंगे सम्मानित
छत्तीसगढ़ से सम्मानित होने वाले 10 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी:
-
गायत्री सिंह — कमांडेंट
-
ओम प्रकाश शर्मा — कमांडेंट
-
दीपमाला कश्यप — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP)
-
डॉ. अर्चना झा — अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (Addl DCP)
-
एमएस. रमा पटेल — डिप्टी कमांडेंट
-
सविता सिंह परिहार — उप पुलिस अधीक्षक (DSP)
-
पिनाकी — निरीक्षक (Inspector)
-
ब्रजेश कुमार तिवारी — सहायक कमांडेंट (Assistant Commandant)
-
राकेश कुमार सिंह — कंपनी कमांडर
-
नेहरू लाल — प्लाटून कमांडर
बस्तर में लोकतंत्र की नई सुबह: आजादी के बाद पहली बार 90 से अधिक नक्सल प्रभावित गांवों में फहरेगा तिरंगा
पूरे प्रदेश और पुलिस बल में गर्व का माहौल
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिलने वाला यह प्रतिष्ठित पदक न केवल इन 10 पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना है, बल्कि इससे पूरे छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का मान बढ़ा है। इस उपलब्धि से पुलिस बल के अन्य जवानों और अधिकारियों में भी जनसेवा व कर्तव्यनिष्ठा के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होगा।

