संसारपुर, बस्ती।
कर्मा देवी समूह, बस्ती ने अपने 16वें स्थापना दिवस का शुभारंभ दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम के साथ कर दिया है। उत्सव की शुरुआत आज प्रेरक कथा से हुई, जिसमें सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य शांतनु जी महाराज ने जीवन मूल्यों, गुरु-शिष्य परंपरा और संत-संग की महिमा पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।महाराज जी ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन में कहा— “जीवन लंबा नहीं, बल्कि सार्थक होना चाहिए।” उनके विचारों ने छात्रों, शिक्षकों और उपस्थित सभी जनों को गहन चिंतन और आत्ममंथन हेतु प्रेरित किया।
अध्यात्म और शिक्षा का संगम आज की जरूरत – समूह प्रबंधन
समूह की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशु सिंह गौतम ने कहा कि आचार्य शांतनु जी महाराज द्वारा प्रस्तुत जीवन-दर्शन छात्रों के चरित्र-निर्माण के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन है।
समूह के मुख्य सूचना अधिकारी यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि शिक्षा और तकनीक के साथ अध्यात्म का संतुलन आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, और कर्मा देवी समूह इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।
12 दिसंबर को है हनुमान अष्टमी, बजरंगबली के पूजन से मिलती है ग्रहदोषों से मुक्ति
चेयरमैन ओ.एन. सिंह ने किया सम्मान
कार्यक्रम के अंत में समूह के चेयरमैन ओ० एन० सिंह (सेवानिवृत्त IAS) ने आचार्य शांतनु जी महाराज को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन रेडियो ओमनी द्वारा किया गया।

कल का मुख्य आकर्षण – अभिनेता गुलशन ग्रोवर
स्थापना दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन 11 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इस अवसर पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता गुलशन ग्रोवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। अपनी विशिष्ट अभिनय शैली और दमदार व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले ग्रोवर का आगमन छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।
अब ऑनलाइन होगी प्राथमिक शिक्षकों की हाजिरी, स्कूल शुरू होने के एक घंटे के भीतर देनी होगी उपस्थिति
चेयरमैन ओ० एन० सिंह ने कहा कि 16 वर्षों की इस यात्रा में कर्मा देवी समूह ने शिक्षा, सामाजिक उत्थान और व्यक्तित्व निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति के कारण समूह ने शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान स्थापित की है।
स्थापना दिवस का यह उत्सव केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि समूह की निरंतर प्रगति, समर्पण और समाज के प्रति किए जा रहे कार्यों की जीवंत अभिव्यक्ति है।

