WEATHER :अगले 4 दिनों में 1–3 डिग्री लुढ़केगा पारा, छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को अब तक 29 देशों के सर्वोच्च विदेशी नागरिक सम्मान मिल चुके हैं, जो किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।
यह सम्मान ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान प्रदान किया। यह यात्रा उनके तीन देशों के दौरे का अंतिम चरण थी।
UPI पिन की छुट्टी! अब चेहरे या अंगूठे से होगा पेमेंट, Amazon Pay लेकर आया बायोमेट्रिक UPI फीचर
ऑर्डर ऑफ ओमान ओमान का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1970 में सुल्तान कबूस बिन सईद ने की थी। यह सम्मान भारत और ओमान के बीच मजबूत, ऐतिहासिक और भरोसेमंद संबंधों को सम्मान देने के उद्देश्य से प्रदान किया गया।
भारत-ओमान रिश्तों के 70 साल, सम्मान बना खास
इस सम्मान को इसलिए भी बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि भारत और ओमान के बीच कूटनीतिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे हो चुके हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार, समुद्री संपर्क, जनसंपर्क और वैश्विक शांति में सहयोग की लंबी परंपरा रही है।
भारत से वैश्विक पहल डब्ल्यूएचओ ने शुरू किया आयुर्वेद योग और लोक चिकित्सा के लिए दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पुस्तकाल
पीएम मोदी की प्रतिक्रिया
सम्मान मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान के सुल्तान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत और ओमान के लोगों के बीच आपसी विश्वास और स्नेह का प्रतीक है।प्रधानमंत्री ने कहा, “अरब सागर सदियों से हमारे देशों को जोड़ने वाला सेतु रहा है। यह सम्मान भारत की जनता और उन पूर्वजों को समर्पित है, जिन्होंने व्यापार और समुद्री संपर्क से रिश्तों की नींव रखी।”
विदेश मंत्रालय का बयान
विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह सम्मान भारत-ओमान की सदियों पुरानी दोस्ती को समर्पित किया है। मंत्रालय के अनुसार यह सम्मान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और 140 करोड़ भारतीयों व ओमान की जनता के बीच आपसी विश्वास का प्रतीक है।
29 देशों से मिले सर्वोच्च सम्मान
ऑर्डर ऑफ ओमान के साथ प्रधानमंत्री मोदी को अब तक 29 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं। इनमें ब्राजील, फ्रांस, रूस, अमेरिका, श्रीलंका, भूटान, मिस्र, कुवैत, यूएई, सऊदी अरब और फलस्तीन जैसे देश शामिल हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि ये सम्मान भारत की मजबूत विदेश नीति और प्रधानमंत्री मोदी की प्रभावी कूटनीति का प्रमाण हैं। ओमान का यह सम्मान दर्शाता है कि भारत अब केवल एक क्षेत्रीय शक्ति नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर एक भरोसेमंद और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हो चुका है।
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में बिजनेस जेट क्रैश, छह लोगों की मौत

