सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ अपने कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यस्थल पर सुरक्षित कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। इसी क्रम में समूह की इकाई नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, बिलासपुर में 27 से 29 जुलाई 2026 तक भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से 3-दिवसीय प्राथमिक उपचार (First Aid) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम समूह के माननीय प्रमोटर्स के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का संचालन भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के अनुभवी प्रशिक्षक श्री मुकुंद दुबे द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ व्यावहारिक अभ्यास (Hands-on Training) भी कराया गया, जिससे वे आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी एवं त्वरित सहायता प्रदान करने में सक्षम बन सकें।
प्रशिक्षण में सीपीआर (CPR), हार्ट अटैक एवं स्ट्रोक के दौरान प्राथमिक उपचार, जलने एवं घाव की देखभाल, सर्प एवं अन्य जीव-जंतुओं के काटने पर उपचार, विद्युत करंट लगने की स्थिति में बचाव, हीट स्ट्रोक प्रबंधन, फ्रैक्चर, रक्तस्राव नियंत्रण तथा आपातकालीन दुर्घटना प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष – मानव संसाधन, कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं लीगल, सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ ने भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी एवं प्रशिक्षण टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा:
«”सुरक्षा केवल हमारी प्राथमिकता नहीं, बल्कि हमारी कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। प्रत्येक प्रशिक्षित कर्मचारी किसी भी आपात स्थिति में एक जीवन बचाने की क्षमता रखता है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम हमारे कर्मचारियों को अधिक जागरूक, सक्षम एवं आत्मविश्वासी बनाते हैं तथा कार्यस्थल पर ‘सेफ्टी-फर्स्ट कल्चर’ को और अधिक मजबूत करते हैं। इसके लिए हम भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।”»
सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ ने भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, प्रशिक्षण दल तथा सभी प्रतिभागियों का इस सफल आयोजन में सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
समूह भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, ताकि प्रत्येक कर्मचारी सुरक्षित कार्य व्यवहार अपनाए तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में प्रभावी एवं जीवनरक्षक सहायता प्रदान करने में सक्षम हो सके।


