देशभर में मानसून का रौद्र रूप जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 सितंबर को लेकर अत्यंत गंभीर चेतावनी जारी करते हुए देश के 19 राज्यों में मूसलाधार और तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने की आशंका है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर पूर्वी, पश्चिमी और तटीय राज्यों तक मौसम का मिजाज बेहद बिगड़ा रहेगा।
इन 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:
-
उत्तर और मध्य भारत: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़।
-
पहाड़ी और उत्तरी क्षेत्र: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख।
-
पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्य: बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम।
-
तटीय व पश्चिमी राज्य: महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश।
प्रशासन और मौसम विभाग की अहम हिदायतें:
-
पेड़ों और जर्जर ढांचों से दूरी: तेज अंधड़ (70 किमी/घंटा) के चलते पेड़ गिरने और बिजली के खंभे टूटने का जोखिम है, इसलिए लोगों से पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की गई है।
-
मछुआरों के लिए चेतावनी: समुद्र में उफान और तेज हवाओं के मद्देनजर तटीय क्षेत्रों में मछुआरों को समंदर में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।
-
पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील इलाकों में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड (भूस्खलन) की चेतावनी जारी की गई है। यात्रियों और स्थानीय निवासियों को अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है। छत्तीसगढ़ में सभी शराब दुकानों में होगी एक-एक बोतल की होगी सघन जांच


