—छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती को मिली मंजूरी
रायपुर। राज्य सरकार ने शुक्रवार को आईपीएस अफसरों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 7 आईपीएस अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इनमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों के नाम शामिल हैं।
जारी आदेश के मुताबिक अंकिता शर्मा को राजनांदगांव का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं पंकज चंद्रा को कोण्डागांव का एसपी और प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ति का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही रतना सिंह को मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिले की कमान सौंपी गई है, जबकि मोहित गर्ग, चन्द्रमोहन सिंह, और यदुवली अक्षय कुमार को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं।
CTET 2025 Date Announced! जानें कब जारी होगा Application Form और नोटिफिकेशन
नई पदस्थापनाएँ इस प्रकार हैं —
| क्रमांक | अधिकारी का नाम एवं बैच वर्ष | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
|---|---|---|---|
| 1 | मोहित गर्ग (2013) | पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव | सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर |
| 2 | चन्द्रमोहन सिंह (2014) | पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर | निदेशक, ट्रेनिंग ऑपरेशन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, रायपुर |
| 3 | अंकिता शर्मा (2018) | पुलिस अधीक्षक, सक्ती | पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव |
| 4 | यदुवली अक्षय कुमार (2018) | पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव | सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर |
| 5 | रतना सिंह (2019) | सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर | पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर |
| 6 | प्रफुल्ल ठाकुर (2015) | सेनानी, 4वीं वाहिनी, छ.स.बल, माना रायपुर | पुलिस अधीक्षक, सक्ती |
| 7 | पंकज चन्द्रा | सेनानी, 13वीं वाहिनी, सशस्त्र बल, बांगो, कोरबा | पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव |


