ट्रेन में भीषण आग, एक यात्री की जिंदा जलकर मौत, लोको पायलट की सूझबूझ से बचीं 158 जानें
रायपुर, 29 दिसंबर 2025
आगामी गणतंत्र दिवस समारोह में नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की विशिष्ट झांकी देशभर के दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेगी। जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश के पहले डिजिटल संग्रहालय की झलक इस झांकी के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी। रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह के लिए छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन किया है।
तीन दिनों तक प्रदेश को सर्दी से राहत नहीं, 37 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, 1 जनवरी तक स्कूल बंद
यह डिजिटल संग्रहालय छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पित किया गया था। झांकी के चयन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की झांकी के माध्यम से आदिवासी समाज की देशभक्ति, अदम्य साहस और अपने सिद्धांतों के लिए प्राण न्योछावर करने की गौरवशाली परंपरा पूरे देश के सामने आएगी। यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और उत्साह का विषय है।
जनसंपर्क विभाग के सचिव श्री रोहित यादव ने बताया कि सभी राज्यों ने रक्षा मंत्रालय को झांकी प्रस्ताव भेजे थे। लगभग चार माह चली चयन प्रक्रिया के बाद 17 राज्यों की झांकियों को अंतिम रूप से चुना गया, जिनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। विशेषज्ञ समिति ने झांकी की विषयवस्तु और डिजाइन की सराहना करते हुए इसे अंतिम स्वीकृति प्रदान की।
जनसंपर्क आयुक्त डॉ रवि मित्तल ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ की झांकी भारत सरकार की थीम ‘स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्’ पर आधारित है। झांकी में आदिवासी समाज के उन वीर नायकों के बलिदान को दर्शाया गया है, जिनके सम्मान में देश का पहला डिजिटल संग्रहालय स्थापित किया गया है। यह संग्रहालय जनजातीय विद्रोहों की वीरता, एकजुटता और स्वतंत्रता के प्रति समर्पण को नई पीढ़ी तक रोचक और प्रेरणादायक रूप में पहुंचाता है।
1 जनवरी से बदलेगा सरकारी कामकाज का चेहरा, ‘ई-ऑफिस’ से पूरी तरह डिजिटल होंगी फाइलें
जनसंपर्क अधिकारियों के अनुसार, झांकी की थीम और डिजाइन जनसंपर्क आयुक्त के मार्गदर्शन में तैयार की गई। पांच चरणों की कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरने के बाद झांकी को अंतिम स्वीकृति मिली। विशेषज्ञ समिति के समक्ष पहले थीम और डिजाइन प्रस्तुत किया गया, इसके बाद थ्रीडी मॉडल और अंत में संगीत चयन के साथ झांकी को अंतिम मंजूरी प्रदान की गई।

