”कोटा-दिल्ली फेल! जशपुर के एक सरकारी संस्थान ने 12 साल में पैदा किए दर्जनों टॉपर्स,IITians और डॉक्टर्स; हर जगह वनांचल के बच्चों का दबदबा; देखिए चमत्कारी आंकड़े!”
रायपुर | 24 मार्च 2026
छत्तीसगढ़ शासन के कड़े निर्देशों के बाद प्रदेश में नशीले पदार्थों के खिलाफ एक निर्णायक जंग छिड़ गई है जिसमें रायगढ़ और दुर्ग पुलिस ने पिछले 72 घंटों के भीतर माफियाओं की कमर तोड़ दी है।
रायगढ़ जिले में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाया है। तमनार के आमाघाट से लेकर लैलूंगा के नवीन घटगांव और मुड़ागांव तक हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने अवैध कारोबारियों के नेटवर्क में हड़कंप मचा दिया है। आमाघाट में सब्जी की खेती की आड़ में छिपाई गई लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य की अफीम की फसल को प्रशासन ने रोटावेटर और जेसीबी चलाकर पूरी तरह जमींदोज कर दिया है। यहाँ से करीब 60,326 पौधे बरामद किए गए हैं और झारखंड निवासी मुख्य आरोपी मार्शल सांगा को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।
अब नहीं चलेंगे बहाने! RTI आवेदनों पर सरकार सख्त, पारदर्शी ऑडिट से खुलेगी विभागों की पोल
प्रशासन की इस बड़ी कामयाबी के पीछे ड्रोन सर्वे की पैनी नजर रही है जिसने जिले के उन दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्रों की भी पोल खोल दी जहाँ पहुंचना नामुमकिन समझा जाता था। लैलूंगा तहसील के नवीन घटगांव में भी इसी तकनीक की मदद से सादराम नाग के खेत में अफीम की अवैध खेती पकड़ी गई। पुलिस ने यहाँ से न केवल फसल जब्त की बल्कि साक्ष्य मिटाने की कोशिश कर रहे आरोपियों को मौके से ही धर दबोचा।
अब ‘सैटेलाइट’ और ‘सेंसर’ से होगी पानी की निगरानी! जल जीवन मिशन में जुड़ा हाई-टेक सिस्टम
रायगढ़ जिले के अलग-अलग अनुविभागों के लगभग 74 गांवों में ड्रोन के जरिए सघन निगरानी की जा रही है जिससे इस अवैध धंधे में संलिप्त लोगों में दहशत का माहौल है। कलेक्टर और पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि दुर्गम इलाकों में छिपे नशा सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान इसी गति से निरंतर जारी रहेगा।
VB-G-RAM-G प्रतियोगिताओं की तारीख 15 दिन बढ़ी; अब अप्रैल तक जीत सकेंगे इनाम, जानें नई डेडलाइन
इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस ने भी कुम्हारी क्षेत्र में सक्रिय अफीम तस्करी के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई 17 मार्च को खारुन ग्रीन कॉलोनी में हुई उस बरामदगी से जुड़ी है जिसमें गुरमेल सिंह के पास से 403 ग्राम अफीम और करीब साढ़े चौदह लाख रुपये नकद जब्त किए गए थे।
सोगड़ा आश्रम में आज शाम 7 बजे निकलेगा ‘माँ का डोला’,उमड़ेगा आस्था का सैलाब
पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजेक्शन की बारीकी से जांच करते हुए अब इस नेटवर्क के मुख्य सप्लायर शिव प्रसाद कुमार साहू और रायपुर के रेशम सिंह उर्फ पप्पू पाजी को गिरफ्तार कर लिया है। इन तस्करों के पास से भी अफीम और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। रायगढ़ से लेकर दुर्ग तक हुई इन लगातार कार्रवाइयों ने नशा माफियाओं के पूरे सप्लाई चेन को हिलाकर रख दिया है और राज्य को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा संदेश दिया है।


